Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी भारी बारिश

Jharkhand Weather Alert Mausam Ki Jankari बताया गया कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके अगले 24 घंटे में और गहरा होने की संभावना है। राज्य में मानसून की स्थिति भी सामान्य रहने की उम्मीद है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 07:21 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 08:42 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी भारी बारिश
Jharkhand Weather Alert राज्य में मानसून की स्थिति भी सामान्य रहने की उम्मीद है।

रांची, जासं। राजधानी रांची में शनिवार की सुबह बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही हल्की हवा 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। इसके साथ ही आर्द्रता का स्तर 98 प्रतिशत तक है। इससे लोगों को सुबह थोड़ी उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम के बाद राजधानी रांची समेत राज्य के दक्षिणी हिस्सों के मौसम में बदलाव आएगा। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके अगले 24 घंटे में और गहरा होने की संभावना है।

इसका असर 11 सिंतबर की शाम से झारखंड के विभिन्न जिलों में देखने को मिलेगा। इस दौरान राज्य के दक्षिणी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। इसके बाद राज्य के अन्य जिलों में भी इस सिस्टम का असर देखने को मिलेगा। इस कम दबाव के क्षेत्र का असर राज्य के मौसम पर अगले दो दिनों तक देखने को मिलेगा। इसके अलावा राज्य में अभी किसी और अन्य सिनौप्टिक फीचर का असर होता हुआ नहीं दिख रहा है।

राज्य में मानसून की स्थिति भी सामान्य रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर के महीने में राज्य में सामान्य से औसत बारिश होने की संभावना है। राज्य के 15 दिनों के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 15 सितंबर के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में महीने के पहले हिस्से से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य में मानसून की स्थिति में भी सुधार आएगा।

वहीं पिछले 24 घंटों के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही। राज्य में विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश 55.2 मिमी चांडिल में दर्ज की गई। इसके साथ ही सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गढ़वा में 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची        31.7                23.2

जमशेदपुर    34.4                24.8

मेदिनीनगर    34.0                26.3

chat bot
आपका साथी