Jharkhand Weather Alert: आज से बदलेगा मौसम, झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश

Jharkhand Weather Alert मौसम विभाग ने शनिवार को मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अंडमान समुद्र और बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 07:37 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 04:31 PM (IST)
Jharkhand Weather Alert: आज से बदलेगा मौसम, झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश
Jharkhand Weather Alert शनिवार को मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची, जासं। राजधानी रांची में बुधवार की सुबह आसमान साफ है। तेज धूप खिली है। शहर में आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत तक है। वहीं सुबह छह बजे तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में मौसम साफ रहेगा। हालांकि शाम से मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके कारण गुरुवार से शनिवार तक बारिश की संभावना है। शनिवार को रांची में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

रांची के अधिकतम तापमान में अगले दो से तीन दिनों में दो डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है। इससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार अंडमान समुद्र और बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण अंडमान समुद्र से सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटे में उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना है।

इसके कारण आंध्र प्रदेश और ओड‍िशा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसके कारण गुरुवार को राज्य के मध्य, उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। राज्य के कृषि मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में किसानों को अगले तीन दिनों के लिए पके फलसों के कटनी का कार्य न करने की सलाह दी गई है।

इसके साथ ही, अगले तीन दिनों में होने वाली हल्की बारिश का फायदा लेने के लिए किसानों को परती खेतों की जुताई कर छोड़ने की भी सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रहा है। राज्य में एक से दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पाकुड़ में 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी