Jharkhand Weather Alert: आज आसमान रहेगा साफ, कल से 48 घंटे के लिए फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। तापमान अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान हैं। पिछले 24 घंटों के मुकाबले अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है।
रांची, जासं। राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। तापमान अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान हैं। पिछले 24 घंटों के मुकाबले अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेगा।
आगामी 24 से 25 अप्रैल के बीच आसमान में बादल रहेंगे। गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 77 फीसद तथा न्यूनतम 37 फीसद दर्ज की गई।
मौसम का पूर्वानुमान
तिथि न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान मौसम
23-अप्रैल 21.0 37.0 आसमान रहेगा साफ
24-अप्रैल 23.0 39.0 आसमान में रहेंगे बादल, चमक के साथ गरज व तेज हवाएं चल सकती हैं।
25-अप्रैल 23.0 39. 0 आसमान में रहेंगे बादल, चमक के साथ गरज व तेज हवाएं चल सकती हैं।
26-अप्रैल 23.0 39.0 आसमान रहेगा साफ
27-अप्रैल 23.0 39.0 आसमान रहेगा साफ
28-अप्रैल 23.0 40.0 आसमान रहेगा साफ
मौसम में बदलाव के साथ रखें सेहत का खास ख्याल
मौसम में बदलाव के साथ सेहत का खास ख्याल रखें। थोड़ी सी लापरवाही आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी में डाल सकती है। बदलते मौसम के अनुसार अपने खान-पान से लेकर रहन-सहन तक में परिवर्तन करें। बाहर नहीं निकलें। मास्क का प्रयोग करें। लोगों से शारीरिक दूरी कायम रखें। अपने हाथों को साफ रखें। गर्म पानी का उपयोग करें।