Jharkhand Weather Alert: दिन में छाए रहेंगे बादल, शाम को तेज हवा और गरज के साथ हो सकती है बारिश

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बुधवार को आसमान में बादल रहने के आसार हैं। देरशाम तक गरज के साथ बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोत्तरी के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो 22 अप्रैल से मौसम फिर करवट लेगा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 08:53 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 09:58 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: दिन में छाए रहेंगे बादल, शाम को तेज हवा और गरज के साथ हो सकती है बारिश
दिन में छाए रहेंगे बादल, शाम को तेज हवा और गरज के साथ हो सकती है बारिश। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बुधवार को आसमान में बादल रहने के आसार हैं। देर शाम तक गरज के साथ बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोत्तरी के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो 22 अप्रैल से मौसम फिर करवट लेगा। आगामी 26 अप्रैल तक आसमान पूरी तरह साफ रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 33 फीसद व न्यूनतम 26 फीसद दर्ज किया गया।

बदलते मौसम में लापरवाही पड़ेगी भारी

बदलते मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। कभी धूप, कभी बादल, कभी बारिश से आपके आसपास के वातावरण में बदलाव आ सकता है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। ऐसे मौसम में वायरल फीवर, सर्दी-खांसी हो सकती है। कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात में किसी भी बीमारी के लक्षण को हल्के में ना लें। तत्काल चिकित्सक से परामर्श करें। डा. अभिषेक कुमार ने कहा कि बच्चे और वृद्ध लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। बिना मास्क के बाहर नहीं निकलें। लोगों से दूरी बनाए रखें। हाथों को साफ रखें। गर्म पानी का इस्तेमाल करें।

chat bot
आपका साथी