Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन इलाकों में गरज के साथ वज्रपात, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Alert Ranchi News रांची में आज मौसम साफ रहेगा। इस दौरान गर्मी बढ़ेगी। शुक्रवार को राज्य में सबसे ज्यादा बारिश लोहरदगा के कुडू में 8.2 मिमी रिकाॅर्ड की गई। राज्‍य के ज्‍यादातर हिस्‍सों में तेज हवा चली।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 08:27 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 08:31 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन इलाकों में गरज के साथ वज्रपात, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Jharkhand Weather Alert शुक्रवार को राज्य में सबसे ज्यादा बारिश लोहरदगा के कुरू में 8.2 मिमी रिकाॅर्ड की गई।

रांची, जासं। Jharkhand Weather Alert, Ranchi News पिछले एक सप्ताह से राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकाॅर्ड की गई है। मगर झारखंड मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले तीन-चार दिनों तक अब रांची का मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि शनिवार को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खरसांवा, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और गोड्डा में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात की संभावना है। इसके लिए विभाग के द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी भाग में एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर राज्य के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन देखने को मिल सकता है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश रिकाॅर्ड की गई। इसके साथ ही ज्यादातर हिस्सों में तेज हवा चली। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश लोहरदगा के कुडू में 8.2 मिमी रिकाॅर्ड की गई। इसके अलावा जमशेदपुर और सतगावां में भी 7 मिमी बारिश रिकाॅर्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची        35.2            21.8

जमशेदपुर    36.5            24.4

मेदिनीनगर    38.6            24.1

chat bot
आपका साथी