Jharkhand Weather Alert: झारखंड में इस साल गर्मी पिछले 10 सालों का तोड़ सकती है रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में इस साल सामान्य से 60 प्रतिशत से ज्यादा गर्मी पड़े वाली है। मौसम विभाग ने यह संभावना जताते हुए सोमवार की शाम ये जानकारी एक रिपोर्ट जारी करके दी है। फरवरी महीने में बढ़ रहे तापमान को देखते हुए संभावना जाहिर की है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 08:27 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 08:27 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: झारखंड में इस साल गर्मी पिछले 10 सालों का तोड़ सकती है रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
झारखंड में इस साल गर्मी पिछले 10 सालों का तोड़ सकती है रिकॉर्ड। जागरण

रांची, जासं । झारखंड में इस साल सामान्य से 60 प्रतिशत से ज्यादा गर्मी पड़े वाली है। मौसम विभाग ने यह संभावना जताते हुए सोमवार की शाम ये जानकारी एक रिपोर्ट जारी करके दी है। फरवरी महीने में बढ़ रहे तापमान को देखते हुए इस वर्ष पिछले एक दशक से ज्यादा गर्मी पड़ने की भी संभावना जाहिर की गयी है। मौसम विभाग दिल्ली से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वर्ष गर्मियों में उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के अलावा देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को मार्च से मई तक के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए यह बात कही। हालांकि, दक्षिण और उससे लगे मध्य भारत में सामान्य से कम तापमान रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने रिपोर्ट में कहा है कि इस वर्ष गर्मियों में देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। हालांकि, दक्षिण भारतीय प्रायद्वीप और उससे लगे मध्य भारत के इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है।

क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी

रांची मौसम विभाग के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि देश के अन्य हिस्सों सहित राज्य में तापमान में बढ़ोत्तरी के ट्रेंड को देखते मार्च महीने भी हीट वेब की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि हीट वेब का चलना तापमान और अन्य कई पहलुओं पर निर्भर करता है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है। दिन में भी मौसम सामान्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। सोमवार को भी राज्य में मौसम सामान्य रूप से सामान्य शुष्क रहा। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाइबासा में 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो में 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        33.4                17.9

जमशेदपुर    37.8                21.6

मेदिनीनगर    36.2                16.6

chat bot
आपका साथी