Jharkhand Weather Alert: 11 मई से तापमान में शुरू होगी बढ़ोतरी, अभी चार दिन होगी बारिश

राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को आसमान में बादल रहेंगे। तेज हवा और गरज के साथ बारिश की संभावना बरकरार है। मौसम विभाग की माने तो 9 मई तक बारिश की प्रबल संभावना है। 10 मई को बादल रहेंगे।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 08:33 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 08:37 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: 11 मई से तापमान में शुरू होगी बढ़ोतरी, अभी चार दिन होगी बारिश
Jharkhand Weather Alert: 11 मई से तापमान में शुरू होगी बढ़ोतरी। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को आसमान में बादल रहेंगे। तेज हवा और गरज के साथ बारिश की संभावना बरकरार है। मौसम विभाग की माने तो 9 मई तक बारिश की प्रबल संभावना है। 10 मई को बादल रहेंगे। 11 और 12 मई को आसमान साफ हो सकता है। 10 मई के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दाैरान कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 80 फीसद तथा न्यूनतम 66 फीसद रही।

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि   न्यूनतम तापमान  अधिकतम तापमान  मौसम

07-मई    20.0     33.0       आसमान में रहेंगे बादल, गरज व तेज हवा के साथ बारिश संभव

08-मई     20.0     33.0     आसमान में रहेंगे बादल, गरज व तेज हवा के साथ बारिश संभव

09-मई    22.0     35.0       आसमान में रहेंगे बादल, गरज व तेज हवा के साथ बारिश संभव

10-मई    23.0     37.0        आसमान में बादल, गरजेंगे बादल

11-मई     24.0     36.0         आसमान रहेंगे साफ

12-मई     24.0     36.0        आसमान रहेंगे साफ

मौसमी बीमारियों के बढ़ने की संभावना बरकरार

बदलते मौसम के साथ बीमारियों के बढ़ने की संभावना बरकरार है। चिकित्सकों की माने तो मौसम में होने वाले परिवर्तन के कारण होने वाले खांसी, सर्दी, बुखार, सिर दर्द, शरीर दर्द, डायरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियों को हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। किसी भी प्रकार की शारीरिक असहजता महसूस होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। डा. अभिषेक कुमार ने कहा कि बच्चे च वृद्ध लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

chat bot
आपका साथी