Jharkhand Weather Alert: अगले तीन दिनों में चार डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, झारखंड के इन जिलों में बढ़ेगी तपिश

गुरूवार को राजधानी रांची में सुबह से ही तेज धूप निकली। हालांकि सुबह हल्की हवा के कारण मौसम सुहावना बना हुआ था। लेकिन दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 08:26 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 08:32 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: अगले तीन दिनों में चार डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, झारखंड के इन जिलों में बढ़ेगी तपिश
Jharkhand Weather Alert: अगले तीन दिनों में चार डिग्री तक बढ़ेगा तापमान। जागरण

रांची, जासं । गुरूवार को राजधानी रांची में सुबह से ही तेज धूप निकली। हालांकि सुबह हल्की हवा के कारण मौसम सुहावना बना हुआ था। लेकिन दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। मगर अगले तीन दिनों में रांची के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस दौरान रांची का मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज सबसे ज्यादा गर्मी दक्षिणी जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावा और सिमडेगा में पड़ने की संभावना है। यहां आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं गुमला, खुटी, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, गोड्डा और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर सिटी में 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वर्तमान में राज्य के उपर किसी सिनौप्टिक फीचर का असर होता नहीं दिख रहा है।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        31.2                14.6

जमशेदपुर    33.9                19.0

मेदिनीनगर    32.8                12.7

chat bot
आपका साथी