Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज भी झमाझम होगी बारिश, जानें अपने इलाके का हाल

Jharkhand Weather Update मानसून प्रबल हो गया है। राजधानी रांची में 24 घंटे में 200 मिमी बारिश हुई है। आज भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मध्यम से हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:29 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:05 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज भी झमाझम होगी बारिश, जानें अपने इलाके का हाल
Jharkhand Weather Update मानसून प्रबल हो गया है।

रांची, जासं। पूरे झारखंड में गुरुवार रात से ही शुरू हुई बारिश शनिवार तक जारी है। इससे रांची समेत राज्य के कई शहरों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तक रांची में 200 मिमी के आसपास बारिश हुई है। जिले के कई डैम के फाटक जलस्तर बढ़ जाने के कारण खोलने पड़े हैं। वहीं शहर के कई हिस्सों में चार फीट तक पानी भर गया है। कई अपार्टमेंट के बेसमेंट में पानी भर जाने से वहां खड़ी कार डूब गई है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि वर्तमान में पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाके में एक चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही एक नया कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर में बना हुआ है। इसके कारण बिहार सहित झारखंड में शनिवार को भी भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहि‍बगंज में भारी बारिश की आशांका है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही राजधानी रांची के साथ राज्य के अन्य जिलों में मध्यम से हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय रहा। मानसून का टर्फ लाइन गंगानगर, नरूला, गया होते हुए कोडरमा से गुजर रहा है। इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान देवघर में 33.1 डिग्री सेल्सियल रिकाॅर्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        24.7                22.0

जमशेदपुर    26.6                24.4

मेदिनीनगर    29.7                21.5

chat bot
आपका साथी