Jharkhand Weather Alert: अगले 5 दिनों तक झारखंड में होगी बारिश, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Jharkhand Weather Alert Mausam Ki Jankari झारखंड में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। इसके साथ ही अन्य जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की जा सकती है। पिछले 24 घंटे में माॅनसून सामान्‍य रूप से सक्रिय रहा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 26 Jun 2021 08:43 AM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 09:15 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: अगले 5 दिनों तक झारखंड में होगी बारिश, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
Jharkhand Weather Alert, Mausam Ki Jankari झारखंड में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है।

रांची, जासं। शनिवार की सुबह राजधानी रांची में हल्की धूप निकली है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले पांच दिनों में राज्य में बारिश होने की संभावना है। इसमें शनिवार और रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आंनद ने बताया कि शनिवार को राज्य के पश्चिमी जिले कोडरमा, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही अन्य जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकाॅर्ड की जा सकती है। राज्य में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। वहीं रविवार को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड और बिहार के ऊपर एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। यह धीरे-धीरे दक्षिण-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। इसका टर्फ लाइन अभी भी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों तक फैला हुआ है। इसके कारण राज्य में ज्यादा बारिश देखने को लिए मिल रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून सामान्य रूप से सक्रिय रहा।

राज्य में कहीं-कही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश हजारीबाग के हिंदगिर में 73.2 मिमी रिकाॅर्ड किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकमत तापमान साहिबगंज में 36.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

शहर            अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची            30.5                22.8

जमशेदपुर        34.6                25.5

मेदिनीनगर        32.1                24.9

chat bot
आपका साथी