Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले पांच दिनों तक रात के तापमान में होगी वृद्धि, इन इलाकों में छाए रहेंगे बादल

Jharkhand News Weather Forecast Mausam Ki Jankari झारखंड के विभिन्न हिस्सों में 13 नवंबर को बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से लगभग सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 16 नवंबर से राज्य में ठंड बढ़ेगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 08:29 AM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 08:33 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले पांच दिनों तक रात के तापमान में होगी वृद्धि, इन इलाकों में छाए रहेंगे बादल
Jharkhand News, Weather Forecast, Mausam Ki Jankari झारखंड के विभिन्न हिस्सों में 13 नवंबर को बारिश होगी।

रांची, जासं। राजधानी रांची में आज सुबह मौसम साफ है। सूर्योदय सुबह छह बजे हुआ। हवा नहीं चलने से लोगों को कनकनी से थोड़ी राहत मिली है। सुबह सात बजे शहर का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि शहर में आर्द्रता का स्तर करीब 87 प्रतिशत तक है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी। इसके साथ ही, कल से रांची समेत आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

इसके बाद 13 नवंबर को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से राज्य के लगभग सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इन जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन की भी संभावना है। इसके साथ ही तेज हवा चल सकती है। बताया जा रहा है कि इसके बाद 16 नवंबर से राज्य में ठंड बढ़ेगी।

हालांकि इस दौरान राज्य में लगभग सभी जिलों में लोगों को कोहरे का सामना नहीं करना पड़ेगा। कृषि मौसम विभाग के द्वारा जारी स्पेशल रिपोर्ट के अनुसार किसानों को हिदायत दी गई है कि अगले तीन से चार दिनों के लिए वे अपने कटे हुए फसल को सूखा स्थान पर स्टोर करें। इसके साथ ही होने वाली बारिश से अपने फसल को बचाने का इंतजाम करें। इस बारिश से सब्जियों के फसल को नुकसान होने की संभावना है। जबकि रबी की अन्य फसलों को फायदा पहुंचने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गोड्डा में 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        27.2                14.0

जमशेदपुर    30.6                16.4

मेदिनीनगर    28.8                14.7

chat bot
आपका साथी