Jharkhand Weather Alert: झारखंड में आज शुष्क रहेगा मौसम, जानिए किन जिलों में पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी

रविवार को राजधानी रांची का मौसम मुख्य रूप से साफ है। सुबह से ही तेज धूप निकली है। मगर हल्की हवा और नमी का स्तर ज्यादा होने से गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में आज मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 07:27 AM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 07:40 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: झारखंड में आज शुष्क रहेगा मौसम, जानिए किन जिलों में पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी
Jharkhand Weather Alert: झारखंड में आज शुष्क रहेगा मौसम, जानिए किन जिलों में पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी। जागरण

रांची, जासं । रविवार को राजधानी रांची का मौसम मुख्य रूप से साफ है। सुबह से  ही तेज धूप निकली है। मगर हल्की हवा और नमी का स्तर ज्यादा होने से गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में आज मौसम साफ और शुष्क रहेगा। राज्य के पूर्वी और दक्षिणी जिले साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, तामतारा, गिरीडीह, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका है। इस जिलों में अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया जा सकता है। वहीं अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकार्ड किया जा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार एक कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र गंगा के मैदानी भाग में बन रहा है जो पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। शनिवार की शाम रांची में उसका देखने को मिला। हालांकि इससे अधिकतम तापमान में कोई अंतर नहीं आया है। हालांकि मौसम में परिवर्तन आठ अप्रैल के बाद होने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटें के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान         न्यूनतम तापमान

रांची                          36.6                 18.6

जमशेदपुर                  39.0                 22.6

मेदिनीनगर                 39.2                 16.7

chat bot
आपका साथी