Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, जाने अपने शहर का हाल

रविवार की सुबह राजधानी रांची का मौसम सुहावना बना हुआ है। हल्के बादल दिख रहे हैं। इसके साथ ही 14 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। आद्रता का स्तर करीब 95 प्रतिशत तक बना हुआ है। इससे हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:14 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:14 AM (IST)
Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, जाने अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश। जागरण

रांची, जासं। रविवार की सुबह राजधानी रांची का मौसम सुहावना बना हुआ है। हल्के बादल दिख रहे हैं। इसके साथ ही 14 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। आद्रता का स्तर करीब 95 प्रतिशत तक बना हुआ है। इससे हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राजधानी रांची में हल्के दर्जे की एक से दो बार बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रविवार को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र का असर कम हो रहा है। इससे राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश से राहत की संभावना है। हालांकि कुछ हिस्सों में हल्के से भारी बारिश की भी संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। वैसे सामान्य रूप से अन्य हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। राज्य में सबसे ज्यादा आद्रता का स्तर राजधानी रांची में 98 प्रतिशत तक रिकार्ड किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा था वो अब कम चक्रवातीय क्षेत्र में बदल गया है। इसका एक टर्फ लाइन पश्चिमी राजस्थान से हरियाणा होते हुए झारखंड और बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। इससे राज्य में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश बारिश खूंटी के अर्की में 105 मिमी रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 30.1डिग्री सेल्सियल और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान         बारिश

रांची                    25.7                       20.6                   1.0 मिमी

जमशेदपुर            29.6                       22.4                   2.0 मिमी

मेदिनीनगर           29.7                        22.5                   0.0 मिमी

chat bot
आपका साथी