Jharkhand Weather Update: शाम के बाद बढ़ेगी ठंड, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Jharkhand Weather Forecast Update रांची शहर में आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत तक है। सुबह लोगों को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। रात के तापमान में भी गिरावट हो सकती है। हालांकि दिन में धूप निकली हुई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:05 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:22 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: शाम के बाद बढ़ेगी ठंड, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Jharkhand Weather Forecast रांची शहर में आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत तक है।

रांची, जासं। राजधानी रांची में आज सुबह मौसम साफ है। हल्की धूप निकली है। शहर के बाहरी इलाके में हल्का कोहरा देखने को मिला रहा है। सुबह छह बजे शहर का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं हवा तीन किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही है। शहर में आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत तक है। सुबह लोगों को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में मौसम साफ रहेगा। वहीं रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इसके साथ ही आर्द्रता ज्यादा होने के कारण ओस और हल्का कोहरा बनने की संभावना है। शाम के बाद लोगों को हल्की ठंड मसूस होगी। राज्य में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने के बाद भी मानसून के लौटने के बाद की स्थिति बेहतर है। राज्य में एक अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच अपेक्षित बारिश से 60 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान राज्य में 70 मिमी बारिश अपेक्षित है। जबकि अभी तक 112 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।

राज्य में सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी सिंहभूम में 236 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं देवघर में 155 और गिरिडीह में 110 प्रतिशत सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं राज्य में सबसे कम बारिश पाकुड़ में सामान्य से 40 प्रतिशत कम हुई है। पाकुड़ में 128 मिमी बारिश अपेक्षित थी, जबकि 77 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा।

राज्य में किसी प्रकार के सिनौप्टि‍क फीचर का असर होता हुआ नहीं दिख रहा है। अगले दो से तीन दिनों तक मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान लोहरदगा में 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        29.9                17.4

जमशेदपुर    32.6                20.2

मेदिनीनगर    32.2                18.9

chat bot
आपका साथी