Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में आज होगी बारिश, वज्रपात के साथ तेज हवा भी चलेगी

बुधवार यानि आज राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वज्रपात और तेज हवा चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 07:11 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 07:11 AM (IST)
Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में आज होगी बारिश, वज्रपात के साथ तेज हवा भी चलेगी
Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में आज होगी बारिश, वज्रपात के साथ तेज हवा भी चलेगी। जागरण

रांची, जासं । राज्य के मौसम पुर्वानुमान में बताया गया है कि बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वज्रपात और तेज हवा चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला आदि इलाके में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वज्रपात और 30-40किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम की ये स्थिति लगभग 11 जून तक बनी रहेगी। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में प्री मानसून की स्थिति सामान्य रही। राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गयी। इसके साथ ही कई स्थानों पर वज्रपात भी हुआ। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश साहेबगंज के राजमहल में 26मिमी बारिश दर्ज की गयी। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर     अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची                34.6                      24.1

जमशेदपुर        37.9                      27.0

मेदिनीनगर         39.2                     27.9

chat bot
आपका साथी