Jharkhand Weather News: ठंड और कनकनी से अभी नहीं मिलेगी राहत, जानें अपने शहर का हाल

रविवार रांची के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। हालांकि दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी शहर के न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। वहीं पश्चिमी हवाओं के कारण लोगों को कनकनी का भी सामना करना पड़ेगा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 08:13 AM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 10:00 AM (IST)
Jharkhand Weather News: ठंड और कनकनी से अभी नहीं मिलेगी राहत, जानें अपने शहर का हाल
ठंड और कनकनी से अभी नहीं मिलेगी राहत। जागरण

रांची, जासं । रविवार सुबह रांची के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। हालांकि दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी शहर के न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। वहीं पश्चिमी हवाओं के कारण लोगों को कनकनी का भी सामना करना पड़ेगा। वहीं शनिवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में रिकार्ड किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। राज्य के उत्तर पश्चिमी इलाके (डालटेनगंज) में शीत दिवस की स्थिति भी बनी।

इसके साथ ही राज्य में कुछ जिलों में हल्की बारिश भी दर्ज की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 3.8 मिमी रिकार्ड की गयी। इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बोकारो में 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक पूरे राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि हवा के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आज भी जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार देश में दो अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। एक चक्रवातीय स्थित दक्षिण पूर्व राजस्थान और दूसरा दक्षिण असम के साथ आसपास के इलाके में बन रहा है। इसका असर राज्य के मौसम पर देखने को मिलेगा।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        22.4                08.2

जमशेदपुर    25.4                12.0

मेदिनीनगर    21.7                08.2

कांके (एग्रो)    21.3                09.7

chat bot
आपका साथी