Jharkhand Politics: आजसू को भरोसे में लेकर दोनों सीटों पर प्रत्याशी देगी भाजपा

भाजपा दुमका और बेरमो दोनों ही सीटों पर सहयोगी आजसू को विश्वास में लेकर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इस बाबत प्रदेश नेतृत्व को स्पष्ट निर्देश दे दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने...

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:19 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 04:35 PM (IST)
Jharkhand Politics: आजसू को भरोसे में लेकर दोनों सीटों पर प्रत्याशी देगी भाजपा
भाजपा दुमका और बेरमो दोनों ही सीटों पर सहयोगी आजसू को विश्वास में लेकर चुनाव लड़ेगी। जागरण

रांची (राज्य ब्यूरो) । भाजपा दुमका और बेरमो दोनों ही सीटों पर सहयोगी आजसू को विश्वास में लेकर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इस बाबत प्रदेश नेतृत्व को स्पष्ट निर्देश दे दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय नेताओं को उपचुनाव की तैयारियों को लेकर फीड बैक दिया। दोनों नेताओं ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर और महामंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की।

बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उपचुनाव की तैयारियोंं और संगठन से जुड़े मसले पर मंत्रणा हुई थी। केंद्रीय नेतृत्व से मंथन करने के बाद बाबूलाल मरांडी गुरुवार शाम रांची वापस लौट आए, जबकि दीपक प्रकाश शुक्रवार को वापस आएंगे। केंद्रीय नेताओं के साथ हुई बैठक के क्रम में प्रदेश के दोनों शीर्ष नेताओं ने उपचुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों को पुख्ता बताया। संगठन विस्तार को लेकर भी जानकारी दी गई। बाबूलाल खुद 26 सितंबर से दुमका में कैंप करेंगे। नेता प्रतिपक्ष पर पार्टी का स्टैंड क्या होगा, इस पर भी चर्चा की गई। पार्टी को इस मसले पर मुखर रहने का निर्देश दिया गया।

chat bot
आपका साथी