Jharkhand: झारखंड आदिवासी विकास समिति का हुआ विस्तार

Jharkhand झारखंड आदिवासी विकास समिति की रांची जिला कमेटी का विस्तार किया गया। अनगड़ा के जोन्हा महुआ ढीपा में हुई बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड आदिवासी विकास समिति रांची जिला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कृष्णा मुंडा को चुना गया।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 12:19 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 12:19 PM (IST)
Jharkhand: झारखंड आदिवासी विकास समिति का हुआ विस्तार
झारखंड आदिवासी विकास समिति का विस्तार किया गया है।

रांची,जासं। झारखंड आदिवासी विकास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जगन लिंडा की अगुवाई एवं मार्गदर्शन में सोमवार को रांची जिला कमेटी का विस्तार किया गया। अनगड़ा के जोन्हा महुआ ढीपा में हुई बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड आदिवासी विकास समिति रांची जिला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कृष्णा मुंडा को चुना गया। साथ ही जिला समिति में दो उपाध्यक्ष गणेश बेदिया एवं बैजनाथ उरांव को सर्वसम्मति से चुना गया।

इस पर समिति के भी सदस्यों की सहमति बनी। संगठन सचिव निकोदीन भूंटकुवांर को चुना गया। अनगड़ा प्रखंड के लिए अध्यक्ष बिरसा उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा मुंडा, जीतू बेड़ा, उपाध्यक्ष राजेश कच्छप, बिरसा तिर्की, सालिक राम मुंडा को चुना गया। सचिव के रूप में विजय खलखो उप सचिव रामसेवक लकड़ा एवं रॉबर्ट तिग्गा को चुना गया। झारखंड आदिवासी विकास समिति के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कृष्णा कच्छप, ब्रथर बांडों, सोमा बांडों, सुशील लकड़ा, रितु लाल लोहरा, संजय तिर्की, जोन तिग्गा, पैट्रिक कच्छप, रमेश उरांव, लाजरूस तिग्गा, आनंद भूंटकुवांर, बोवास बांडों एवं सुरेश तिर्की शामिल हुए।

कार्यक्रम में झारखंड आदिवासी विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभाकर नाग, सांस्कृतिक महासचिव सुखराम पाहन, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य बिरसा टोप्पो एवं अजय टोप्पो नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। समिति आगे भी संगठन विस्तार का कार्य जारी रखेगी। बताया कि आदिवासियों के विकास के लिए समिति लगातार काम कर रही है।

साथ ही आदिवासी समुदाय के बीच जागरूकता भी फैलाई जा रही है। उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताया जा रहा है। कृष्णा मुंडा ने बताया कि समिति के सदस्यों को आगे के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई है। इनकी रूपरेखा भी बनाई जा रही है। जल्द ही इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। मौके पर प्रभाकर नाग, सुखराम पाहन, बिरसा टोप्पो, अजय टोप्पो आदि ने अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी