Jharkhand Weather: झारखंड के कई हिस्‍सों में हो रही बारिश, जानें अपने शहर का हाल

झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार की सुबह मध्यम दर्जे के बादल छाए हुए हैं। हल्‍की उमस है। वातावरण में आद्रता का स्तर 93 प्रतिशत है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही एक से दो बार हल्की बारिश हो सकती है।

By Brajesh MishraEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 07:36 AM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 01:01 PM (IST)
Jharkhand Weather: झारखंड के कई हिस्‍सों में हो रही बारिश, जानें अपने शहर का हाल
झारखंड के कई हिस्‍सों में हो सकती है बारिश।

रांची,जासं। झारखंड की राजधानी रांची में आज शनिवार दोपहर में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ है। बारिश के साथ बिजली चमक रही है। कई इलाकों में इलेक्ट्रिक सप्लाई बाधित हुई है। कई इलाकों में सड़कों पर भारी जल जमाव हो गया है। इससे पूर्व सुबह से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहे। हल्‍की उमस है। वातावरण में आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत तक है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही एक से दो बार हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि वर्तमान में मानसून का टर्फ लाइन मेदिनीनगर से होकर गुजर रहा है। ऐसे में राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। राज्य के किसी खास हिस्से के लिए चेतावनी जारी नहीं की गयी है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, मेदिनीनगर, पलामू, गढवा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह में मध्य दर्जे के बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही है। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश रांची में दर्ज किया गया। रांची में 24 घंटों में 44मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में अधिकतम तापमान दुमका में 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची में 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का चक्रवर्ती क्षेत्र का निर्माण हो रहा है। इसका प्रसार दक्षिण पूर्व बांगलादेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक है। ऐसे में इसका असर झारखंड के कुछ इलाकों में अगले दो से तीन दिनों में दिख सकता है। हालांकि इसके कारण मौसम में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वर्तमान में राज्य के नौ जिले ऐसे हैं। जहां सामान्य से कम बारिश दर्ज की गयी है। राज्य में सबसे कम बारिश गुमला में दर्ज की गयी है। यहां 30 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गयी है। इसके साथ ही सिमडेगा में 25 और सरायकेला-खरसावां में 22 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है। कई और हिस्‍सों का यही हाल है।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रांची 30.2 22.9

जमशेदपुर 31.4 26.4

मेदिनीनगर 33.3 23.9

chat bot
आपका साथी