Dainik Jagran Sarva Dharma Prarthana Sabha: दिवंगतों की याद में दो पल को ठहर गया झारखंड

Dainik Jagran Sarva Dharma Prarthana Sabha दैनिक जागरण की सर्व धर्म प्रार्थना में एक साथ खड़ा हुआ पूरा राज्य दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए अपने-अपने आराध्यदेव से की प्रार्थना व बीमार लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 12:07 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 12:11 PM (IST)
Dainik Jagran Sarva Dharma Prarthana Sabha: दिवंगतों की याद में दो पल को ठहर गया झारखंड
Dainik Jagran Sarva Dharma Prarthana Sabha: दिवंगतों की याद में दो पल को ठहर गया झारखंड। जागरण

रांची, जागरण टीम । कोरोना ने जिन लोगों को हमसे छीन लिया है, उनकी याद में सोमवार को पूरा झारखंड दो पल के लिए ठहर गया। जो जहां थे, वहीं खड़े हो गए और दैनिक जागरण की राज्यव्यापी 'सर्व धर्म प्रार्थना' में शामिल होकर एक साथ दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए अपने-अपने आराध्यदेव से प्रार्थना की। साथ ही कोरोना से बीमार लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। ठीक पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित मानवता के नाम समर्पित इस प्रार्थना सभा में हर वर्ग के लोग शामिल हुए।

खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसदों, मंत्रियों-विधायकों और राज्य की अन्य बड़ी हस्तियों ने भी दैनिक जागरण की इस मुहिम से जुडऩे की अपील हर आम व खास लोगों से की थी। कोरोना से राज्य में लगभग पांच हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। इनमें से कई का ठीक से अंतिम संस्कार तक नहीं हो पाया। ऐसे में दैनिक जागरण की इस पहल के तहत राज्य के सभी जिलों में एक साथ हुई इस सर्व धर्म प्रार्थना में जहां विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु ने भी विशेष प्रार्थना की, वहीं विभन्न संगठनों के हजारों लोग भी इसमें शामिल हुए। अपनों को खोने वाले कई स्वजन भी इस आयोजन में मौजूद रहें। प्रार्थना के बाद मृतकों की याद में दैनिक जागरण के अभियान 'मिशन आक्सीजनÓ के तहत सभी जिलों में बड़ी संख्या में पौधारोपण के भी कार्यक्रम हुए।

chat bot
आपका साथी