कोरोना संक्रमण बढ़ने से घर वापसी कर रहे प्रवासी मजदूर, ट्रेन के साथ फ्लाइट में बढ़ी भीड़

Jharkhand News ट्रेन से आने वाले यात्रियों का कहना है कि घर पर शादी है। इसके अलावा दिल्ली में संक्रमण तेज हो रहा है। ऐसे में संक्रमण से बचने और घर की शादी में शामिल होने पहुंचे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 09:16 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 09:20 AM (IST)
कोरोना संक्रमण बढ़ने से घर वापसी कर रहे प्रवासी मजदूर, ट्रेन के साथ फ्लाइट में बढ़ी भीड़
Jharkhand News रांची एयरपोर्ट पर लौट रहे प्रवासी।

रांची, जासं। Jharkhand News कोरोना वायरस की दूसरी लहर और अप्रैल महीने में लगन के शुरू होते ही एक बार फिर मजदूरों के घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को दिल्ली से रांची आने वाली गो एयर की फ्लाइट से 12 से 15 की संख्या में मजदूर वापस लौटे हैं। यह लोग दिल्ली में होटल और रेस्टोरेंट में काम करते हैं। मजदूरों ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस वजह से वह घर लौट आए हैं। ताकि किसी भी तरह की मुसीबत का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि जैसे ही हालात सुधरेंगे, वह वापस काम पर दिल्ली लौट जाएंगे। वहीं दिल्ली से आई ट्रेन में भी बड़ी संख्या में यात्री रांची पहुंचे हैं। ट्रेन से आने वाले यात्रियों का कहना था कि घर पर शादी है। दूसरी ओर दिल्ली में संक्रमण तेज हो रहा है। ऐसे में संक्रमण से बचने और घर की शादी में शामिल होने पहुंचे हैं। हालांकि स्टेशन पर पहुंचने वाले ज्यादातर यात्रियों को रांची से बाहर जाना था।

दिल्ली से रांची अपने परिवार के साथ पहुंची सीमा देवी ने स्टेशन पर बताया कि दिल्ली में उनके इलाके में संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा था। ऐसे में लाॅकडाउन लगने की संभावना थी। अगर ट्रेन बंद हो जाती तो पिछली बार की तरह फिर से बड़ी परेशानी उठाकर घर लौटना पड़ता।

chat bot
आपका साथी