बिहार में कैंप कर रहे झारखंड राजद के नेता, विधानसभा उपचुनाव के लिए कर रहे प्रचार

Bihar By Election 2021 बिहार के तारापुर व कुशेश्वर स्थान विधानसभा उप चुनाव के लिए झारखंड राजद के नेताओं ने भी ताकत झोंकी है। इधर तेजस्‍वी यादव झारखंड आने वाले हैं। पलामू में 24 को उनकी सभा होने वाली है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:45 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:51 AM (IST)
बिहार में कैंप कर रहे झारखंड राजद के नेता, विधानसभा उपचुनाव के लिए कर रहे प्रचार
Bihar By Election 2021 तारापुर व कुशेश्वर स्थान विधानसभा उप चुनाव के लिए झारखंड राजद ने भी ताकत झोंकी है।

रांची, राज्य ब्यूरो। बिहार विधानसभा उपचुनाव में तारापुर एवं कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए झारखंड राजद के नेता कैंप कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने इसके लिए दो-दो टीमें बनाई हैं। कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के लिए बनी झारखंड राजद की टीम में प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, झारखंड सरकार के श्रम नियोजन एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता, चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सह कोषाध्यक्ष सुभाष यादव, दीपक चंद्रवंशी, लक्ष्मण यादव, नरेश सिंह, गिरजानंद, शैलेंद्र शर्मा, स्मिता लकड़ा, अनिता यादव आदि शामिल किए गए हैं।

इसी प्रकार तारापुर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के लिए गोड्डा के पूर्व विधायक व झारखंड राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद घूरन राम सहित जिलाध्यक्ष व जिला सचिव शामिल किए गए हैं।

पलामू के छतरपुर में 24 काे होगी तेजस्वी की सभा

बिहार विधानसभा उप चुनाव में चुनाव प्रचार के बाद बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का ध्यान झारखंड राजद को मजबूत बनाने पर है। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक माह झारखंड में एक सभा करने की घोषणा की है। आगामी 24 अक्टूबर को पलामू के छतरपुर में झारखंड राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन प्रस्तावित है। इसे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संबोधित करेंगे।

जारी रहेगी एनएचएम कर्मियों की हड़ताल

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, झारखंड के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक ज्वाला प्रसाद को सेवामुक्त करने संबंधी आदेश वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत एनएचएम कर्मियों की हड़ताल जारी रहेगी। कर्मियों ने सोमवार को बैठक कर इस संबंध में निर्णय लिया। कहा गया कि जब तक कर्मियों के विरुद्ध दमनात्मक रवैया समाप्त नहीं होता तथा उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बने रहेंगे। इधर, संविदा कर्मियों के हड़ताल पर रहने से राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के कार्यक्रम सोमवार को भी प्रभावित हुए।

chat bot
आपका साथी