मनरेगा मजदूरी के भुगतान में झारखंड पहले पायदान पर Ranchi News

Jharkhand. ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सूची जारी की है। 19 दिसंबर को पुरस्कार मिलेगा। मनरेगा में झारखंड को कुल छह पुरस्‍कार मिले हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 07:43 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 07:43 PM (IST)
मनरेगा मजदूरी के भुगतान में झारखंड पहले पायदान पर Ranchi News
मनरेगा मजदूरी के भुगतान में झारखंड पहले पायदान पर Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। मनरेगा के तहत राज्य में संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए झारखंड को छह केंद्र स्तरीय पुरस्कार दिए जाने की घोषणा ग्रामीण विकास मंत्रालय ने की है। इनमें से चार पुरस्कार राज्य तथा दो जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा। दिल्ली में प्रस्तावित एक समारोह में 19 दिसंबर को यह पुरस्कार दिए जाने की तैयारी है। मंत्रालय ने इसकी जानकारी ग्रामीण विकास विभाग को पत्र के माध्यम से दी है। पत्र के मुताबिक मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान में राज्य को प्रथम स्थान हासिल हुआ है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार मंत्रालय ने राज्य स्तर के जिन अन्य पुरस्कारों के लिए झारखंड का चयन किया है, उनमें योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के निर्वहन के लिए राज्य ने पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह, आजीविका सृजन और योजनाओं को कंवर्जन के आधार पर मूर्त रूप देने में झारखंड ने अन्य सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।

उसे चौथा पुरस्कार सॉफ्टवेयर के जरिए स्थानीय स्तरों पर दर के मूल्यांकन के लिए दिया गया है। इस श्रेणी में राज्य को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। जिला स्तर के पुरस्कार में खूंटी को समय से मजदूरी भुगतान करने पर दूसरा स्थान हासिल हुआ है, जबकि दुमका को मनरेगा से जुड़ी प्रक्रियाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

chat bot
आपका साथी