CNG- LPG ऑटो चालक महासंघ की बैठक में चालकों के लाइसेंस बनवाने पर हुआ मंथन

झारखंड प्रदेश संयुक्त सीएनजी- एलपीजी ऑटो चालक महासंघ की बैठक प्रधान कार्यालय ड्यूक मेंशन मेन रोड में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी एवं संचालन महासचिव नागेंद्र पांडे ने किया। बैठक में झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सिंह भी उपस्थित थे।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 10:17 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 10:17 AM (IST)
CNG- LPG ऑटो चालक महासंघ की बैठक में चालकों के लाइसेंस बनवाने पर हुआ मंथन
CNG- LPG ऑटो चालक महासंघ की बैठक में चालकों के लाइसेंस बनवाने पर हुआ मंथन। जागरण

रांची, जासं । झारखंड प्रदेश संयुक्त सीएनजी- एलपीजी ऑटो चालक महासंघ की बैठक प्रधान कार्यालय ड्यूक मेंशन मेन रोड में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी एवं संचालन महासचिव नागेंद्र पांडे ने किया। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश  अध्यक्ष रामकुमार सिंह भी उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से कमेटी का विस्तार किया गया।

इसमें हटिया, धुर्वा मार्ग ,स्टेशन रोड और रातू मार्ग की कमेटी का विस्तार किया गया। बैठक में ऑटो चालकों ने ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या रखी। सर्वसम्मति से यह तय किया कि ऑटो चालकों के लिए ऑटो का ट्रायल लेकर ऑटो चालकों का लाइसेंस बनवाने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा। आज की बैठक में छोटू पासवान, प्रदेश सचिव महेश, तबरेज अहमद, प्रदेश संगठन सचिव पप्पू सिंह की उपस्थिति में अन्य पदाधिकारी को मनोनीत किया गया है। प्रदेश सलाहकार मंत्री मनोज शाह, संगठन मंत्री सुरेश कुमार, प्रदेश सचिव चेतन सिंह, प्रदेश कार्यकारी सदस्य राजेश कुमार, हटिया स्टेशन मार्ग कोषाध्यक्ष शुभम को बनाया गया है।

इस मौके पर झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सिंह, रांची महानगर संरक्षक राधे सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद वर्मा, हटिया रेलवे स्टेशन मार्ग अध्यक्ष महेश सिंह, रांची रेलवे स्टेशन अध्यक्ष भोला सिंह,  सुरेश कुमार, अंशुमन, पवन,  जुनून बोदरा, चेतन सिंह, शंभू कुमार, मंटू सिंह, जितेंद्र पासवान, हीरालाल महतो आदि  उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी