Irfan Ansari MLA: छोटे मियां इरफान अंसारी ने खोला बड़ा मुंह... अब हमको भी मंत्री बनाइए; कांग्रेस में किचकिच

Irfan Ansari MLA जामताड़ा वाले कांग्रेस के विधायक डा. इरफान अंसारी ने सीएम हेमंत सोरेन की सरकार में शामिल अपने दल के मंत्रियों के प्रदर्शन को खराब बताते हुए कहा कि उनके चलते जनता के बीच जाना मुश्किल हो रहा है। वे मंत्रियों को बदलने की मांग आलाकमान से करेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 11:04 PM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 11:05 PM (IST)
Irfan Ansari MLA: छोटे मियां इरफान अंसारी ने खोला बड़ा मुंह... अब हमको भी मंत्री बनाइए; कांग्रेस में किचकिच
Irfan Ansari MLA: जामताड़ा वाले विधायक डा. इरफान अंसारी।

रांची, राज्य ब्यूरो। Irfan Ansari MLA राज्य में सत्तारूढ़ झामुमोनीत गठबंधन के अहम सहयोगी कांग्रेस में मंत्री पद को लेकर नए सिरे से खींचतान आरंभ होने के संकेत मिल रहे हैं। जामताड़ा के विधायक डा. इरफान अंसारी ने हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के परफार्मेंस पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस कोटे के मंत्रियों का परफार्मेंस ठीक नहीं है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर स्वयं इसका आकलन कर निर्णय लें।

उन्होंने दावा किया कि उनके साथ कई और विधायक हैं जो चाहते हैं कि मंत्रियों के कामकाज का आकलन हो और इन चारों मंत्रियों के स्थान पर नए लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए। बकौल इरफान, इन मंत्रियों को काफी मौका मिल चुका है। अब समय आ गया है कि नए लोगों को भी काम करने का मौका दिया जाए। यह संगठन के व्यापक हित में होगा कि अन्य विधायकों को भी अपनी उपयोगिता साबित करने का अवसर मिलना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को इस संबंध में निर्णय करें। जल्द ही वे पार्टी के कई विधायकों के साथ नई दिल्ली जाएंगे और दल के वरिष्ठ नेताओं को भी अपनी भावनाओं से अवगत कराएंगे। इरफान ने कहा कि कांग्रेस कोटे के मंत्रियों का कामकाज और उपलब्धि ठीक नहीं है। भले ही सरकार में बैठे लोगों को ऐसा नहीं लग रहा है, लेकिन जनता के बीच जाना मुश्किल हो रहा है।

यही स्थिति रही तो अगले चुनाव में काफी दिक्कतें पेश होगी। ऐसे में नेतृत्व को चाहिए कि अल्पसंख्यक, आदिवासी, पिछड़े समुदाय के साथ-साथ महिला विधायक को मौजूदा मंत्रियों के स्थान पर मौका दें। सरकार के दो साल पूरे होने जा रहे हैं। आधा कार्यकाल के लिए अन्य लोगों को अवसर देना न्यायोचित होगा।

ये हैं कांग्रेस कोटे के चार मंत्री 1. आलमगीर आलम - संसदीय कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, (ग्रामीण कार्य, पंचायती राज एवं एनआरइपी विशेष प्रमंडल सहित) 2. रामेश्वर उरांव - योजना सह वित्त विभाग, खाद्य, सार्वजनिक वितरण तथा उपभोक्ता मामले विभाग। 3. बन्ना गुप्ता - स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग। 4. बादल - कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर हैं फिलहाल दौरे पर

कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को हटाने की उठी मांग के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर फिलहाल कोल्हान के दौरे पर हैं। वे केंद्र सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान के तहत कार्यक्रम कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने चाईबासा, सरायकेला, घाटशिला, मुसाबनी आदि इलाकों का दौरा किया। उनके राजधानी वापस लौटने पर मंत्रियों को हटाने की मुहिम तेज हो सकती है।

chat bot
आपका साथी