Jharkhand Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ऐसे दल किसानों के नहीं, दलालों के हितैषी

Jharkhand Politics कृषि सुधार अधिनियम पर कांग्रेस के विरोध को भाजपा ने किसान विरोधी बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अधिनियम का विरोध करने वालों को बिचौलियों का हितैषी बताया। कहा कांग्रेस ऐसे दल किसानों नहीं बिचौलियों और दलालों के हितैषी हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:10 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 10:10 PM (IST)
Jharkhand Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ऐसे दल किसानों के नहीं, दलालों के हितैषी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की फाइल फोटो- जागरण।

रांची (राज्य ब्यूरो) । कृषि सुधार अधिनियम पर कांग्रेस के विरोध को भाजपा ने किसान विरोधी बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अधिनियम का विरोध करने वालों को बिचौलियों का हितैषी बताया। कहा, कांग्रेस ऐसे दल किसानों नहीं बिचौलियों और दलालों के हितैषी हैं। सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दीपक प्रकाश ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इनके धरना और प्रदर्शन में एक भी किसान शामिल नहीं होता। विरोध करने वालों ने कभी खेत-खलिहान तक नहीं देखा। कृषि सुधार को लेकर केंद्र सरकार के स्तर से की गई पहल किसानों को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने की कोशिश का हिस्सा है। आजादी के बाद से हम देख रहे हैं कि किसानों की उपज तो बढ़ी लेकिन उनकी आमदनी नहीं बढ़ी।

किसान कर्जदार होता चला गया। सरकार ने स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू किया है। अब किसान खुद अपनी फसल का मूल्य नियंत्रित कर सकेंगे। कृषि के क्षेत्र में पूंजी निवेश होगा। किसानों की फसल से पहले ही कीमतें तय हो जाएंगी। आवश्यक वस्तु अधिनियम पर कहा कि परिस्थितियों के अनुसार इसकी परिभाषा का बदलना जरुरी था। इससे सरकारी पदाधिकारियों की मनमानी पर रोक लगेगी।

कांग्रेस जैसे दलों के चेहरे से नकाब हटाने के लिए भाजपा गांव-गांव तक किसानों के बीच जाएगी। 15 दिनों का अभियान चलेगा। बुद्धिजीवियों और किसानों के नेताओं के साथ बैठकर हम बात करेंगे। एमएसपी पर कहा कि सरकार ने लगातार एमएसपी पर बढ़ोतरी की है। एमएसपी सरकार की प्रतिबद्धता है, यह जारी रहेगी। इस मौके पर भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही और प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा भी उपस्थित थे।

कहां गया कर्ज माफी का दावा

दीपक प्रकाश ने विधानसभा चुनाव से पूर्व झामुमो और कांग्रेस के स्तर से जारी घोषणापत्र का जिक्र भी किया। कहा, कांग्रेस ने किसानों की दो लाख रुपये तक की ऋणमाफी की बात कही थी। कहां गया उनका वादा। झामुमो ने भी तमाम वादें किए थे। एक तो वादा पूरा करें।

उपचुनाव में दोनों सीटों पर एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार होंगे

दुमका और बेरमो उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी उतारने के सवाल पर दीपक प्रकाश ने कहा कि दोनों ही सीटों पर एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार उतारे जाएंगे। पार्टी राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएंगी।

chat bot
आपका साथी