Hemant Soren OSD: हटाए जा सकते हैं सीएम हेमंत सोरेन के ओएसडी गोपालजी तिवारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) गोपालजी तिवारी पद से हटाए जा सकते हैैं। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गोपालजी तिवारी पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव हैं

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 10:28 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 10:35 PM (IST)
Hemant Soren OSD: हटाए जा सकते हैं सीएम हेमंत सोरेन के ओएसडी गोपालजी तिवारी
Hemant Soren OSD: हटाए जा सकते हैं सीएम हेमंत सोरेन के ओएसडी गोपालजी तिवारी

रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) गोपालजी तिवारी पद से हटाए जा सकते हैैं। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गोपालजी तिवारी पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव पद पर भी कार्यरत हैं। शुक्रवार को उन्होंने 19 जुलाई तक के लिए अवकाश का आवेदन दिया है। सूत्रों के मुताबिक कुछ आंतरिक विवादों में उनका नाम आने की वजह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनसे नाराज बताए जाते हैैं।

विवाद उनके करीबी रिश्तेदारों द्वारा बड़े-पैमाने पर जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़ा बताया जाता है। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में उन्हें ओएसडी के पद से हटाकर कुछ अन्य कार्य दिया जा सकता है। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री के नए विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) की नियुक्त की जा सकती है।

chat bot
आपका साथी