महिला सुरक्षा पर ध्यान दे झारखंड पुलिस : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर दिया निर्देश रांची राब्यू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 01:47 AM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 01:47 AM (IST)
महिला सुरक्षा पर ध्यान दे झारखंड पुलिस : मुख्यमंत्री
महिला सुरक्षा पर ध्यान दे झारखंड पुलिस : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर दिया निर्देश

रांची, राब्यू : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर कई निर्देश दिए हैं। उन्होंने झारखंड पुलिस को निर्देशित किया है कि महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने एक उदाहरण दिया कि छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर युवक ने उस्तरा से हमला किया, जो गंभीर बात है। ऐसे मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई कर सूचित करे।

मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र स्थित बैतूल खुर्द गांव की रहने वाली यशोदा बेदिया के पेंशन पर शीघ्र निर्णय लेने के लिए रामगढ़ के उपायुक्त को निर्देशित किया है।

पूर्वी सिंहभूम के एक मामले में मुख्यमंत्री ने वहां के उपायुक्त को निर्देशित किया कि पार्किंग के नाम पर ठेकेदारों की मनमानी रोकें। लोग परेशान न हों, इसका ध्यान रखें। मुख्यमंत्री का आदेश मिलने के बाद पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने ठेकेदारों पार्किंग से संबंधित समस्यायों के निराकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

धनबाद जिले के जमडीहा पंचायत में हो रहे घोटालों की स्थिति को मुख्यमंत्री ने चिंताजनक बताया है और उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने धनबाद के सासद, विधायकों एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उसके निष्पादन में सहयोग करें।

जुबेदा बीबी का निलंबित पेंशन दिलाने का आदेश

मुख्यमंत्री ने दुमका उपायुक्त को जिले के डूमका ब्लॉक निवासी जुबेदा बीबी के निलंबित पेंशन की समस्या का निष्पादन कराते हुए उनका हक दिलाने का आदेश दिया है। आधार कार्ड में त्रुटि के कारण उनका पेंशन 3-4 महीने से नहीं मिल रहा है। दुमका उपायुक्त ने निर्देश के आलोक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जरमुंडी को उक्त परिवार को राशन कार्ड सहित राशन भी उपलब्ध करवा दिया है।

chat bot
आपका साथी