Jharkhand: पुलिस को इस खास कुत्ते की तलाश, डूग्‍गू को ढूंढ़ने वाले को 11 हजार इनाम...

Jharkhand News Jharkhand Samachar राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना में कुत्ता चोरी की प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्राथमिकी रातू रोड इंद्रपुरी निवासी श्रेयस कुमार पिता संजय कुमार ने दर्ज कराई है। श्रेयस के अनुसार आठ अप्रैल को संध्या सात बजे वह सड़क पर कुत्ते को टहला रहा था।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 09:30 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 12:43 AM (IST)
Jharkhand: पुलिस को इस खास कुत्ते की तलाश, डूग्‍गू को ढूंढ़ने वाले को 11 हजार इनाम...
Jharkhand News, Jharkhand Samachar: राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना में कुत्ता चोरी की प्राथमिकी दर्ज हुई है।

रांची, जासं। Jharkhand News, Jharkhand Samachar झारखंड की राजधानी रांची में कुत्ता चोरी की प्राथमिकी दर्ज हुई है। राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना में कुत्ता चोरी की प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्राथमिकी रातू रोड इंद्रपुरी निवासी श्रेयस कुमार पिता संजय कुमार ने दर्ज कराई है। श्रेयस के अनुसार आठ अप्रैल को संध्या सात बजे सड़क पर कुत्ते को टहला रहा था।

इसी बीच स्कूटी सवार दो अज्ञात युवक पहुंचे और कुत्ते को युवक के हाथ से छीनकर फरार हो गए। दोनों युवक टोपी पहने हुए थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवकों का कुछ अतापता नहीं चला तो थाने में जाकर शिकायत की गई। हालांकि, दो दिन बीत जाने के बाद भी कुत्ता नहीं मिल सका है। युवक के बताये हुलिये के अनुसार पुलिस अज्ञात युवकों को ढूंढ रही है। 

कुत्ता का पता बताने वाले को 11 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा

कुत्ता से मालिक को कितना प्रेम था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। कुत्ते के सकुशल बरामदगी के लिए 11 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार कुत्ता पग नस्ल का था। आयु करीब चार वर्ष थी। प्यार से उसका नाम डुगु रखा गया था।

chat bot
आपका साथी