पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाले DSP बुरे फंसे, नाैकरी पर आई आंच; जानें पूरा मामला

रांची में चुटिया के पहले थानेदार रहे ब्रजकिशोर भारती अब प्रोन्नत होकर खूंटी के एसआइआरबी-2 में डीएसपी हैं। पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग से कार्रवाई की अनुशंसा की है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 03:41 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 01:15 PM (IST)
पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाले DSP बुरे फंसे, नाैकरी पर आई आंच; जानें पूरा मामला
पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाले DSP बुरे फंसे, नाैकरी पर आई आंच; जानें पूरा मामला

रांची, राज्य ब्यूरो। खूंटी के स्पेशल इंडिया रिजर्व बटालियन-02 (एसआइआरबी-02) में डीएसपी के पद पर कार्यरत ब्रजकिशोर भारती पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने में फंस गए हैं। पहली पत्नी मधुबाला भारती की शिकायत पर पुलिस मुख्यालय ने विशेष शाखा के एसपी से पूरे मामले की जांच कराई, तो जांच में आरोप सत्य मिला। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने विशेष शाखा की जांच रिपोर्ट के आधार पर झारखंड सरकार के गृह विभाग को कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा कर दी है।

ब्रजकिशोर भारती मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित घंटा के रहने वाले हैं। वे अगले साल 31 जनवरी 2020 को सेवानिवृत्त होंगे। वे रांची के चुटिया में थानेदार रह चुके हैं, जहां से उनका विशेष शाखा में स्थानांतरण हुआ और वहीं पर वे पुलिस निरीक्षक से डीएसपी रैंक में प्रोन्नत हुए। पुलिस मुख्यालय ने अपनी अनुशंसा में लिखा है कि पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की पुष्टि हो चुकी है।

खुद डीएसपी ब्रजकिशोर भारती ने भी इस आरोप को स्वीकारा है। यहां तक कि सर्विस के दस्तावेज में उन्होंने अपना उत्तराधिकारी पहली पत्नी मधुबाला को बताया है और उसपर उनका हस्ताक्षर भी है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार उनका यह कृत्य सरकारी सेवक आचार संहिता का उल्लंघन है। इसलिए इनके विरुद्ध समुचित कार्रवाई की जाय। 

क्या था पहली पत्नी का आरोप

डीएसपी ब्रजकिशोर भारती की पहली पत्नी मधुबाला भारती ने आरोप लगाया कि गलत तरीके से उनके पति ने दूसरी शादी कर ली। मधुबाला से उन्होंने 18 जून 1986 से शादी की थी। उनसे एक पुत्र निखिल रंजन भारती (30) है। आरोप है वे पहली पत्नी व परिवार भरण-पोषण नहीं करते हैं। पत्नी को मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। पत्नी का आरोप है कि 1995 में इनके पति ब्रजकिशोर भारती ने गीता कुमारी से दूसरी शादी कर ली। वह बोकारो में रहती है। इसके बाद से ही वे पहली पत्नी को प्रताडि़त करते आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी