Jharkhand Panchayat Election: छठ के बाद झारखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा

Jharkhand Panchayat Election झारखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द हो सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंत्री आलमगीर आलम मिले। इस मुलाकात में पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा हुई। अधिसूचना 15 नवंबर तक जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:38 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:42 PM (IST)
Jharkhand Panchayat Election: छठ के बाद झारखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा
Jharkhand Panchayat Election झारखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द हो सकती है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने इस बात के संकेत दिए हैं। सोमवार को आलमगीर आलम ने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। जल्द पंचायत चुनाव कराने को लेकर मुख्यमंत्री का रवैया भी सकारात्मक है। आलमगीर आलम ने जागरण से बातचीत में बताया कि सरकार पंचायत चुनाव को लेकर गंभीर है। चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जल्द ही चुनाव की घोषणा की जाएगी। हालांकि चुनाव की तारीखों की घोषणा कब होगी, इस पर उन्होंने स्पष्ट कुछ नहीं कहा। बताया जा रहा है कि छठ महापर्व के तत्काल बाद पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सकती है। अधिसूचना 15 नवंबर तक जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि झारखंड में पंचायतों का कार्यकाल इस वर्ष जनवरी में समाप्त हो गया है। फिलहाल पंचायतों का कामकाज सरकार द्वारा गठित समिति देख रही है। इसमें स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

हाल ही में हुए विधानसभा के मानसून सत्र में पंचायतों में कार्यकाल विस्तार को लेकर सरकार के स्तर से विधेयक भी लाया गया था। इधर, पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में स्वतंत्र चुनाव चिन्ह का आदेश जारी किया गया है। प्रत्येक पदों के लिए 24-24 चुनाव चिह्न जारी किया गया है। निर्वाचन आयोग की चुनाव को लेकर उपायुक्तों के साथ लगातार ऑनलाइन बैठक भी हो रही है। पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराए जाने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी