घर से आधी रात को भाग गई लड़की, थाने पहुंच दिया ऐसा बयान कि मच गया हड़कंप...

Jharkhand News झारखंड के पलामू में एक लड़की घर से भागकर सीधे थाने पहुंच गई। यहां उसने पुलिस से सुरक्षा देने की मांग करते हुए थाना प्रभारी के सामने ऐसा बयान दिया कि पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आखिर उसके मन की मुराद पूरी कर दी।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 07:37 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 08:30 AM (IST)
घर से आधी रात को भाग गई लड़की, थाने पहुंच दिया ऐसा बयान कि मच गया हड़कंप...
Jharkhand News: पलामू की एक लड़की घर से भागकर थाने पहुंच गई। यहां ऐसा बयान दिया कि हड़कंप मच गया।

छतरपुर (पलामू), जेएनएन। Jharkhand News झारखंड के पलामू में एक प्रेमी जोड़े की मन की मुराद पुलिस वालों ने पूरी कर दी। देशभर में फैले कोरोना वायरस संक्रमण से सभी लोग परेशान हैं। इधर प्यार में दीवाने युवक, युवती के बीच छुप-छुपाकर एक दूसरे से मिलने का अलग दौर चल रहा है। इस कोरोना काल में ऐसे प्रेमियों के पकड़ में आने के बाद कई कार्यों को छोड़ पुलिस प्रेम प्रसंग मामले को हल कराने में लगी रहती है।

लॉकडाउन के छुप-छुपाकर मिलने वाले पिछले कई दिनों से परेशान हैं। जानकारी के अनुसार छतरपुर के कुंडोली गांव निवासी 23 वर्षीय रूपा कुमारी व पिंडराही पंचायत के खेंद्रा गांव निवासी विजय सिंह की 25 वर्षीया पुत्री अचानक छतरपुर थाना पहुंच कर अपने प्रेम प्रसंग को स्वीकार किया। कहा कि स्वजन इन दाेनों को शादी रचाने में रोड़ा डाल रहे हैं। इन दोनों ने सुरक्षा देने तक की मांग की।

यह मामला थाना प्रभारी ऋषिकेष राय के पास पहुंचा। उन्होंने मामले में लड़की की उम्र व कुछ प्रमाणपत्र जमा करने को कहा। दो दिन बाद प्रेमी जोड़े ने थाना आकर प्रमाणपत्र सौंपा। इसके बाद थाना प्रभारी ने दोनों के अविभावक को छतरपुर थाना बुलाकर समझाते रहे। हालांकि कुछ देर तक तो दोनों पक्ष शादी की बात से इनकार करते रहे। बाद में लड़का-लड़की की जिद पर तत्काल छतरपुर मंदिर में महज दोनों ओर से 5-5 लोगों के उपस्थिति में शादी करा दी गई।

इस शादी के सफल संचालन में पंसस सुरेंद्र सिंह ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इधर वर वधु ने थाना प्रभारी जताया व अपना अभिभावक बताया। इस संबंध में रूपा कुमारी और विनोद ने बताया कि वे लोग अक्सर मंगलवार को छतरपुर मिलते थे। कोराेना के कारण बाजार बंद होने व आवाजाही बंद होने से वे लोग नहीं मिल पा रहे थे। इस कारण वे मोबाइल से बात कर शादी की नीयत से वे दोनों थाना के शरण में पहुंचे ।

chat bot
आपका साथी