Jharkhand: उत्कर्ष गुप्ता होंगे रांची के SDO, शांतनु अग्रहरि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर...

Jharkhand News Samachar बुंडू के अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता रांची सदर के नए अनुमंडल पदाधिकारी होंगे। उनके स्थान पर रांची सदर की अनुमंडल पदाधिकारी समीरा एस का स्थानांतरण बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर किया गया है। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को इस बाबत आधिकारिक अधिसूचना जारी की।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 04:10 AM (IST)
Jharkhand: उत्कर्ष गुप्ता होंगे रांची के SDO, शांतनु अग्रहरि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर...
Jharkhand News Samachar: बुंडू के अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता रांची सदर के नए अनुमंडल पदाधिकारी होंगे।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News Samachar, Utkarsh Gupta Ranchi SDO बुंडू के अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता रांची सदर के नए अनुमंडल पदाधिकारी होंगे। उनके स्थान पर रांची सदर की अनुमंडल पदाधिकारी समीरा एस का स्थानांतरण बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर किया गया है। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को इस बाबत आधिकारिक अधिसूचना जारी की।

शांतनु कुमार अग्रहरि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

झारखंड कैडर के 2012 बैच के आइएएस अधिकारी शांतनु कुमार अग्रहरि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात होंगे। उनकी तैनाती 31 दिसंबर 2025 तक के लिए निदेशक, जनगणना अभियान के पद पर की गई है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उन्हें विरमित करने का अनुरोध किया है।

chat bot
आपका साथी