एडमिशन के नाम पर कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां, रांची वीमेंस कॉलेज में उमड़ा छात्राओं का हुजूम

Jharkhand Latest News कॉलेज एडमिशन में ऐसी लापरवाही भारी पड़ सकती है। कॉलेज प्रबंधन के द्वारा छात्राओं के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 02:36 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 02:38 PM (IST)
एडमिशन के नाम पर कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां, रांची वीमेंस कॉलेज में उमड़ा छात्राओं का हुजूम
एडमिशन के नाम पर कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां, रांची वीमेंस कॉलेज में उमड़ा छात्राओं का हुजूम

रांची, जासं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार और जिला प्रशासन की तरफ से लगातार सख्त आदेश दिए जा रहे हैं। मगर सोमवार को रांची वीमेंस कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आईं छात्राओं के बीच शारीरिक दूरी और कोरोना संक्रमण से बचाव के इंतजाम का सरेआम उल्‍लघंन किया गया। एडमिशन के लिए लाइन में खड़ी छात्राओं के बीच शारीरिक दूरी का तनिक भी ध्यान नहीं रखा गया।

इसके अलावा कई छात्राएं ऐसी भी थीं जिन्होंने मास्क तक नहीं लगा रखा था। कॉलेज प्रबंधन के द्वारा छात्राओं के लिए लाइन में लगने के लिए गोल घेरा या भीड़ को नियंत्रित करने का कोई इंतजाम नहीं किया गया था। शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के वक्त ऐसी लापरवाही छात्राओं के लिए भारी पड़ सकती है।

कॉलेज में फॉर्म दे रहे एक कर्मचारी ने बताया कि कॉलेज का कैंपस बड़ा है। ऐसे में शारीरिक दूरी का पालन करवाने में हमें कोई दिक्कत नहीं थी। मगर हमें अंदाजा नहीं था कि कॉलेज में एक बार में इतने बच्चे एडमिशन के लिए पहुंच जायेंगे। प्रबंधन भी इस बात को लेकर गंभीर है।

वहीं छात्राओं का कहना है कि एडमिशन में काफी दिक्कत हो रही है। कॉलेज में हमारी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। अगर एक-दो छात्राएं शारीरिक दूरी का पालन भी करें तो बाकि लाइन के बीच में घुस जा रही हैं। ऐसे में भीड़ होना स्वाभाविक है।

chat bot
आपका साथी