रांची में मॉर्निंग वॉक को निकली गढ़वा मेडिकल कॉलेज की छात्रा की कुएं में मिली लाश Ranchi News

Jharkhand News घटना की सूचना मिलने पर अरगोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 08:52 AM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 09:28 PM (IST)
रांची में मॉर्निंग वॉक को निकली गढ़वा मेडिकल कॉलेज की छात्रा की कुएं में मिली लाश Ranchi News
रांची में मॉर्निंग वॉक को निकली गढ़वा मेडिकल कॉलेज की छात्रा की कुएं में मिली लाश Ranchi News

रांची, जासं। राजधानी रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के संत फ्रांसिंस स्कूल के समीप एक कुएं से मंगलवार को मेडिकल छात्रा दीविता दिव्या (23) की लाश बरामद की गई। दीविता हरमू टुंगरी टोली स्थित अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। इस बीच करीब सवा आठ बजे कुएं में दीविता की लाश देखी गई। पड़ोस के लोगों ने छात्रा की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।

दीविता गढ़वा मेडिकल कॉलेज में होमियोपैथी के थर्ड सेमेस्टर की छात्रा थी। कॉलेज बंद रहने की वजह से वह अपनी मां के साथ टुंगरी टोली में रह रही थी।  दीविता की मां आकाशवाणी रांची व पिता गौरव आकाशवाणी चाईबासा में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि दीविता हर दिन सुबह मार्निंग वॉक के लिए जाया करती थी। मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे वह घर से निकली थी।

जब आठ बजे तक वह नहीं लौटी और उसका मोबाइल बंद मिला तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। इसी क्रम में उसकी लाश कुएं में मिली। परिजनों के अनुसार दीविता तनाव में रहती थी। अरगोड़ा थाना पुलिस आशंका जता रही है कि तनाव की वजह से ही दीविता ने कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दी है। हालांकि परिजन इसे आत्महत्या नहीं मान रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस मामले में परिजनों का बयान दर्ज नहीं किया जा सका था।

chat bot
आपका साथी