Jharkhand News: झारखंड में बीस सूत्री कमेटियों पर बड़ा फैसला; झामुमो 13, कांग्रेस 10, राजद को 1 जिला!

Jharkhand News दिसंबर में होने जा रहे झारखंड पंचायत चुनाव से पहले राजनीति गर्म है। ग्राम पंचायत चुनाव की अधिसूचना से पहले बीस सूत्री कमेटियों पर फैसला होने जा रहा है। दो-तीन दिनों में इसका एलान हो जाएगा। कांग्रेस ने बीस सूत्री कमेटियों पर सूची तैयार कर ली है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:23 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:26 AM (IST)
Jharkhand News: झारखंड में बीस सूत्री कमेटियों पर बड़ा फैसला; झामुमो 13, कांग्रेस 10, राजद को 1 जिला!
Jharkhand News: दिसंबर में होने वाले झारखंड पंचायत चुनाव से पहले राजनीति गर्म है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News झारखंड में पंचायत चुनाव दिसंबर महीने में होने की पूरी संभावनाओं के बीच सरकार ने बीस सूत्री कमेटियों के गठन को अंतिम रूप देने का निर्णय ले लिया है। माना जा रहा है कि दो से तीन दिनों में सभी जिला बीस सूत्री कमेटियों के अध्यक्षों के नाम तय हो जाएंगे। इसके पीछे तर्क यह भी है कि सरकार पंचायत चुनाव की अधिसूचना के पहले बीस सूत्री कमेटियों का गठन कर इसकी अधिसूचना जारी कर देगी।

इन कमेटियों में बड़े पैमाने पर राजनीतिक कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी और फिर बाकी कार्यकर्ता चुनावी मैदान में उतरेंगे। अक्टूबर महीने के अंत तक बीस सूत्री कमेटियों को लेकर अधिसूचना जारी होने का पूरा अनुमान है। दीपावली के आसपास पंचायत चुनाव की भी अधिसूचना जारी होने की बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार राज्य के 24 जिलों में से 13 जिलों में बीस सूत्री अध्यक्ष झामुमो कोटे से होंगे तो दस जिलों में कांग्रेस के कोटे से। एक जिला राजद को मिला है।

इस बंटवारे के आधार पर तीनों दलों ने अपनी-अपनी ओर से नाम तय कर लिए हैं और इस पर मुख्यमंत्री की सहमति लेकर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार अब तक नाम तय करने में पीछे चल रही कांग्रेस ने भी अंतिम तौर पर नाम तय कर लिए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि दो से तीन दिनों में इस पर फैसला कर लिया जाएगा।

पंचायत चुनाव की अधिसूचना के बाद आचार संहिता लग जाने से इसकी घोषणा संभव नहीं हो सकेगी। झामुमो ने अपने कोटे के 13 जिलों और राजद के कोटे के एक जिले में अध्यक्ष का नाम लगभग तय है। अब कांग्रेस ने भी सूची तैयार कर ली है जिसके बाद कहीं कोई रुकावट नहीं है।

chat bot
आपका साथी