Jharkhand: नागपुरी फिल्म सिक्का की रांची में होगी शूटिंग, 150 कलाकारों का हुआ चयन

एनवीआर प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही नागपुरी फिल्म सिक्का की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसके लिए विभिन्न शहरों में प्रतिभावान कलाकारों के लिए आडिशन का आयोजन किया जा रहा है। रांची में अभी तक करीब 300 लोगों ने फिल्म में काम करने के लिए आडिशन दिया है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 12:05 PM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 12:05 PM (IST)
Jharkhand: नागपुरी फिल्म सिक्का की रांची में होगी शूटिंग, 150 कलाकारों का हुआ चयन
Jharkhand: नागपुरी फिल्म सिक्का की रांची में होगी शूटिंग, 150 कलाकारों का हुआ चयन। जागरण

रांची, जासं । एनवीआर प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही नागपुरी फिल्म सिक्का की तैयारी पूरे जोरशोर से चल रही है। इसके लिए विभिन्न शहरों में प्रतिभावान कलाकारों के लिए आडिशन का आयोजन किया जा रहा है। रांची में अभी तक करीब 300 लोगों ने फिल्म में काम करने के लिए आडिशन दिया है। इसमें फाइनल लिस्ट में 150 कलाकारों को चयनित किया गया है।

फिल्म निर्माता विनीत नाग ने बताया कि एक मार्च से इस फिल्म की शूटिंग प्रारंभ होगी। शूटिंग रांची और इसके आसपास के लोकेशनों पर की जायेगी। यह एक फिल्म है, जो दर्शकों का जोरदार मनोरंजन करेगी। साथ ही फिल्म के संगीत को बेहतरीन सुरों में सजाया गया है। स्थानीय की मौजूदगी में फिल्म के मुख्य कलाकार विवेक नायक, नितेश कच्छप, रंजू मिंज, राजू तिर्की अपने एक्टिंग से लोगों को हंसायेंगे। इस फिल्म के निर्माता रूंडा, विनीत नाग, खलखो और आरजे रंजन है। फिल्म के निर्देशक डेविड सेम है।

निदेशक डेविड सेम ने बताया कि हाल के दिनों में नागपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई बदलाव और प्रयोग देखने को मिला है। फिल्म की स्क्रीप्ट से लेकर म्यूजिक तक के फूहड़ से लेकर बेहतरीन काम किया गया है। हम इस फिल्म को नागपुरी सिने जगत में एक मील का पत्थर के रूप में स्थापित करेंगे जो कई वर्षों तक उम्दा काम के लिए जाना जाता रहेगा।

उन्होंने बताया कि फिल्म को यहां की मिट्टी की खूसबू देने के लिए ही लोकल कलाकार और झारखंड में पूरी शूट की तैयारी की गयी है। इस फिल्म में कोरियोग्राफर व टेक्निकल डायरेक्टर सुरेश सामंतो, चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर आकाश सिंह मुंडा है। फिल्म के हेड ऑफ विजय प्रभाकर और सोनू वर्मा हैं। इस की स्टोरी रंजू मिंज ने लिखा है।

chat bot
आपका साथी