Bengal Elections: JMM भी लड़ेगा बंगाल चुनाव, हेमंत सोरेन की एंट्री से पसोपेश में ममता बनर्जी

Bengal Assembly Election 2021पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरा दमखम दिखाएगा। गुरुवार को झाड़ग्राम के जोयदा मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने चुनावी अभियान का आगाज किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 06:01 PM (IST) Updated:Fri, 29 Jan 2021 12:33 AM (IST)
Bengal Elections: JMM भी लड़ेगा बंगाल चुनाव, हेमंत सोरेन की एंट्री से पसोपेश में ममता बनर्जी
West Bengal Assembly Election 2021: पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी और सीएम हेमंत सोरेन।

रांची, रांची ब्यूरो। West Bengal Assembly Election 2021 पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरा दमखम दिखाएगा। गुरुवार को झाड़ग्राम के जोयदा मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने चुनावी अभियान का आगाज किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोपों की बौछार की और हक के लिए लोगों से आगे आकर संघर्ष का आह्वान किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि भारत में आज ऐसी सरकार है जिन्होंने इस देश को कुछ नहीं दिया।

पश्चिम बंगाल में झारग्राम की जनता को जोहार। pic.twitter.com/Q20RMGM9CA— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 28, 2021

देश के पूर्वजों की संपत्ति को बेच-बेच कर देश को चलाया जा रहा है। कभी ट्रेन, कभी एयरपोर्ट तो कभी हवाई जहाज की बिक्री हो रही है। सवाल उठाया कि गणतंत्र दिवस के दिन हमने देखा कि किसानों के साथ क्या हुआ। हम लोग कहते हैं कि भारत किसान प्रधान देश है। हमारे पूर्वजों ने 'जय जवान, जय किसान' का नारा दिया था। अब लगता है कि किसानों के लिए इस देश में जगह नहीं है। जिस तरीके से हमलोगों के विरुद्ध नए-नए कानून बन रहे हैं, उसमें गरीबों का जीना दूभर हो जाएगा।

चुनावों में धनबल के अधिकाधिक उपयोग पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पैसे और धन-दौलत की बदौलत सब हो रहा है। ये लोग पैसे की बदौलत भूमि अधिग्रहण कानून बदलते हैं, किसानों के लिए कानून बदलते हैं। पैसे की बदौलत देश की संपत्ति को बेचने में लगे हैं। गरीब आदिवासी और दलित समाज अपना हक अधिकार नहीं ले पाया है। यह सुखद है कि समय-समय पर हमलोगों के बीच से ऐसे लोग जरूर आते हैं, जो ऐसे सामंतवादी विचार वालों को मुंहतोड़ जवाब देते हैं।

अलग राज्य का सपना देखने की सोच रखने के लिए गुरु जी जब आंदोलन की बात कहते थे तो लोग हंसते थे, लेकिन जिसने लक्ष्य को साधा वह लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करता है। रैली को मंत्री चंपई सोरेन, विधायक समीर मोहंती, रामदास सोरेन, सुप्रियो भट्टाचार्य, झामुमो के पश्चिम बंगाल प्रभारी बिट्टू मुर्मू, हिदायत खान ने संबोधित किया।

करेंगे आंदोलन

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का यह पहला कार्यक्रम है। हमें भीड़ की चिंता नहीं। हम लोग बूंद-बूंद घड़ा भरने वाले लोगों में से हैं। ऐसा कारवां तैयार करने में विश्वास रखते हैं जो रास्ते से कभी डगमगा नहीं सकता। क्षेत्र के लोगों की जो मांग है, उस अधिकार के साथ आंदोलन आरंभ करेंगे। आने वाले समय में पूरा संगठन बंगाल में सक्रिय होगा, जिससे हम अपने पुराने सपने को पूरा कर सकें।

chat bot
आपका साथी