भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया झारखंड मिथिला मंच के कैलेंडर का विमोचन

झारखंड मिथिला मंच के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को वार्षिक पंचांग व कैलेंडर का विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम हरमू के पटेल भवन के सभागार 11 बजे शुरू हुआ। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश रांची विधायक सीपी सिंह उपस्थित थे।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 10:06 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 04:38 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया झारखंड मिथिला मंच के कैलेंडर का विमोचन
झारखंड मिथिला मंच के कैलेंडर का हुआ विमोचन। जागरण

रांची, जासं । झारखंड मिथिला मंच के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को वार्षिक पंचांग व कैलेंडर का विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम हरमू के पटेल भवन के सभागार 11 बजे शुरू हुआ। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची विधायक सीपी सिंह उपस्थित थे। इससे पूर्व मंच के अध्यक्ष मनोज मिश्र की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमे व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। मौके पर मंच के कोषाध्यक्ष नवीन कुमार झा , उपाध्यक्ष शशिचन्द्र झा सतीश ,सह कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी , कार्यालय प्रभारी विद्यानंद ठाकुर , प्रवीण झा , गगन मिश्रा , राजेश झा , उपेंद्र झा संग किशोर झा उपस्थित थे।

मिथिला मंच के इस वार्षिक पंचांग सह कैलेंडर में का निर्माण मिथिला क्षेत्र के प्रकांड विद्वान वेदाचार्य व खगोलिय गणित के ज्ञाता कपिलदेव मिश्र के द्वारा किया है। इस पंचांग में मिथिलावासी के परम्पराओं के अनुसार तिथि  साथ ही यज्ञोपवीत धारण मन्त्र , दूर्वाच्छात मन्त्र , विद्यापति गोसोवनी गीत , महामृत्युंजय मन्त्र एवं अन्य संस्कार मन्त्र मुद्रित है।  मिथिला क्षेत्र के रहने वाले लोगो की जानकारी हेतू उपनयन संस्कार , गृह प्रवेश तिथि , व्रत एवं विवाह की शुभ तिथी की भी जानकारी  वार्षिक पंचांग सह कैलेंडर में दिया गया है।

chat bot
आपका साथी