अल्पसंख्यक कांग्रेस ने विभिन्न कमेटियों में मांगी हिस्सेदारी, जानें झारखंड की राजनीतिक गतिविधियां

Political Updates Jharkhand News अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शायर इमरान प्रतापगढ़ी अगस्त में झारखंड पहुंचेंगे। उनके आगमन के पूर्व झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा विभिन्न कमेटियों में हिस्सेदारी मांगी गई। इधर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक भी होगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:05 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:05 AM (IST)
अल्पसंख्यक कांग्रेस ने विभिन्न कमेटियों में मांगी हिस्सेदारी, जानें झारखंड की राजनीतिक गतिविधियां
Political Updates, Jharkhand News अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शायर इमरान प्रतापगढ़ी अगस्त में झारखंड पहुंचेंगे।

रांची, राज्य ब्यूरो। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शायर इमरान प्रतापगढ़ी अगस्त में झारखंड पहुंचेंगे। उनके आगमन के पूर्व झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा विभिन्न कमेटियों में हिस्सेदारी मांगी गई। गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में अल्पसंख्यक कांग्रेस की बैठक में इसे लेकर आवाज बुलंद की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व सदस्यता अभियान प्रभारी आलोक कुमार दूबे एवं डाॅ. राजेश गुप्ता छोटू उपस्थित थे।

इमरान प्रतापगढ़ी के झारखंड आने पर अल्पसंख्यक से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए शकील अख्तर अंसारी ने पदाधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता को लेकर दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि गठबंधन की सरकार बनाने में अल्पसंख्यक समुदाय का बड़ा योगदान रहा है। बैठक में पंचायत एवं नगर निगम चुनाव में उनकी उचित भागीदारी एवं बीस सूत्री एवं निगरानी समिति में भी अल्पसंख्यकों को समावेश करने की मांग की गई। बैठक में खालिद खान, अजय केरकेट्टा, सगीर अंसारी, तारीक अनवर, गुलरेज अख्तर अंसारी आदि उपस्थित थे।

सात को होगी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सात अगस्त को प्रदेश मुख्यालय में होगी। कार्यसमिति की बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा वानती श्रीनिवासन, महामंत्री इंदु गोस्वामी एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

पीयूष भट्ट ने संभाली झारखंड ग्रामीण बैंक की कमान

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष के रूप में पीयूष भट्ट ने निवर्तमान अध्यक्ष सुनील विनायक झोड़े से पदभार ग्रहण किया। पीयूष भट्ट इसके पूर्व भारतीय स्टेट बैंक में बतौर क्षेत्रीय प्रबंधक सूरत व भरूच में तथा हुबली मॉड्यूल के अंचल पदों पर काम कर चुके हैं। कार्यभार संभालते ही पीयूष भट्ट ने कहा कि बैंक की प्राथमिकता के केंद्र बिंदु में झारखंड के किसान, खेतिहर मजदूर, कृषि से संबंधित गतिविधियों, लघु व कुटीर उद्योग से जुड़े लोगों व महिला स्वयं सहायता समूह हैं, ताकि राज्य के विकास में झारखंड ग्रामीण बैंक अपनी भूमिका निभा सके। कहा कि मध्यम व बड़ी औद्योगिक गतिविधियां, सेवा क्षेत्र, गृह निर्माण, खाद्य संस्करण इकाइयां, आधारभूत संरचना का निर्माण आदि में बैंक की प्राथमिकता रहेगी।

chat bot
आपका साथी