झारखंड मैथिली मंच के पूर्व अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा का निधन, समाज में शोक की लहर

Jharkhand News Ranchi Samachar रमाकांत मिश्रा के निधन से मैथिली समाज में शोक की लहर है। रमाकांत मिश्रा लगभग 38 साल एजी ऑफिस में नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। वह बड़े पैमाने पर मिथिला समाज को एकजुट करने के लिए कार्य कर रहे थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 03:42 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 03:48 PM (IST)
झारखंड मैथिली मंच के पूर्व अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा का निधन, समाज में शोक की लहर
Jharkhand News, Ranchi Samachar झारखंड मैथिली मंच के पूर्व अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा।

रांची, जासं। राजधानी रांची में रहने वाले मैथिली समाज के लोगों के लिए गुरुवार को एक और बुरी खबर आई। झारखंड मैथिली मंच के पूर्व अध्यक्ष और न्यू एजी ऑपरेटिव के सचिव रहे रमाकांत मिश्रा का निधन हो गया है। मैथिली समाज की ओर से इसे अपनी संस्कृति और भाषा के विकास के लिए बड़ी क्षति करार दिया गया है। रमाकांत मिश्रा लगभग 38 साल एजी ऑफिस में नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। वह बड़े पैमाने पर मिथिला समाज को एकजुट करने के लिए कार्य कर रहे थे। उनकी मृत्यु होने से पूरा समाज सदमे में है। मंच के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार झा ने कहा कि यह जानकारी मिलने के बाद समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। सब लोग मिलकर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। रमाकांत मिश्रा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी