Jharkhand Lockdown Rules: फिर झारखंड में लॉकडाउन, बुरे फंसे 31 हजार लोग, 47 पर FIR

Jharkhand Lockdown Rules कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य में नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की दबिश जारी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 23 अप्रैल से चार मई तक राज्य में बिना मास्क पहने 31 हजार 131 लोगों पर कार्रवाई हुई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 07:26 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 06:12 AM (IST)
Jharkhand Lockdown Rules: फिर झारखंड में लॉकडाउन, बुरे फंसे 31 हजार लोग, 47 पर FIR
Jharkhand Lockdown Rules: 23अप्रैल से चार मई तक राज्य में बिना मास्क पहने 31 हजार 131 लोगों पर कार्रवाई हुई।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Lockdown Rules कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य में नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की दबिश जारी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज 12 दिनों के भीतर यानी 23 अप्रैल से चार मई तक राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क पहने 31 हजार 131 लोगों पर कार्रवाई हुई है। इसमें सिर्फ बोकारो जिले में सर्वाधिक 20 हजार 62 लोग पकड़े गए हैं। इसी तरह विभिन्न जिलों में कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन मामले में कुल 47 प्राथमिकियां भी दर्ज की गई हैं।

बहुत हुआ मनुहार, अब दर्ज करेंगे एफआइआर

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान कोविड गाइडलाइंस का पालन कराने के लिए पुलिस अबतक आग्रह व जुर्माना वसूला तक पर ध्यान दे रही थी। कोरोना गाइडलाइंस उल्लंघन मामले में एफआइआर पर पुलिस का बहुत ध्यान नहीं रहा। जिस तरह से पाबंदियां बढ़ती जा रही हैं, वैसी स्थिति में अब पुलिस भी सख्त कदम उठाने जा रही है। अब कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों पर कोई दया नहीं, बहुत समझा लिया, अब सीधे प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड में लॉकडाउन : 23 अप्रैल से चार मई तक पुलिस की कार्रवाई

जिला बिना मास्क में पकड़ा जुर्माना प्राथमिकी

रांची 214 108000 00 खूंटी 324 61800 00 गुमला 345 34850 01 सिमडेगा 958 91000 02 लोहरदगा 14 5000 00 जमशेदपुर 978 423600 02 चाईबासा 908 384260 00 सरायकेला 346 149000 04 पलामू 556 181750 01 गढ़वा 301 56950 01 लातेहार 85 8880 00 हजारीबाग 45 13500 02 रामगढ़ 27 13500 00 चतरा 43 20200 00 कोडरमा 166 36500 05 गिरिडीह 39 14000 05 धनबाद 773 340400 07 बोकारो 20062 165300 09 देवघर 973 51300 00 दुमका 1374 142050 04 जामताड़ा 825 92300 04 गोड्डा 1286 72600 00 पाकुड़ 246 11950 00 साहिबगंज 243 23250 00

कुल 31131 2501940 47

chat bot
आपका साथी