Jharkhand Lockdown: आज 996 लोगों ने तोड़ा लॉकडाउन, 72 गिरफ्तार, 22 पर FIR

Jharkhand Lockdown News Today झारखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करते 996 लोग पकड़े गए। इनमें 22 मामलों में प्राथमिकियां दर्ज की गईं। 72 आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। चेकिंग के दौरान कुल 4228 लोग बिना मास्क के भी पकड़े गए जिनमें सबसे अधिक बोकारो में 1248 लोग पकड़े गए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 04:42 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 07:33 AM (IST)
Jharkhand Lockdown: आज 996 लोगों ने तोड़ा लॉकडाउन, 72 गिरफ्तार, 22 पर FIR
Jharkhand Lockdown News Today: झारखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करते 996 लोग पकड़े गए। 72 आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Lockdown News Today ई-पास बनाने का सिस्टम जैसे ही दुरुस्त हुआ, दो दिनों की ढील के बाद पुलिस सख्ती के साथ पूरे राज्य में लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जुट गई। अब न तो किसी का बहाना सुन रही थी और न हीं कोई पैरवी। पुलिस मुख्यालय का भी सख्त निर्देश था कि कोरोना संक्रमण के चेन को अगर तोड़ना है तो सरकार के गाइडलाइंस का पालन सख्ती के साथ लागू कराना अनिवार्य है। वही हुआ। राज्य में मंगलवार को कुल 966 चेक प्वाइंट पर जबर्दस्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करते 996 लोग पकड़े गए। इनमें 22 मामलों में प्राथमिकियां दर्ज की गईं हैं और कुल 72 आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। चेकिंग के दौरान कुल 4228 लोग बिना मास्क के भी पकड़े गए, जिनमें सबसे अधिक बोकारो में 1248 लोग पकड़े गए हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले सभी 996 लोगों से पुलिस ने पांच लाख 84 हजार 600 रुपये का जुर्माना वसूला। इसी तरह बिना मास्क में पकड़े गए कुल 4228 लोगों से पुलिस ने दो लाख 69 हजार 600 रुपये का जुर्माना वसूला। इस तरह लॉकडाउन उल्लंघन व बिना मास्क में पकड़े गए आरोपितों से पुलिस ने आठ लाख 54 हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूला है।

जमशेदपुर में सर्वाधिक 13 प्राथमिकी व 68 गिरफ्तारियां

राज्य में मंगलवार को लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में कुल 22 प्राथमिकियां व 72 गिरफ्तारियां हुईं हैं। इनमें सबसे अधिक जमशेदपुर में कार्रवाई हुई है। सिर्फ जमशेदपुर में ही कुल 13 प्राथमिकियां व 68 गिरफ्तारियां हुईं हैं। इसके अलावा रांची में दो, चाईबासा में एक, सरायकेला में दो, गढ़वा में एक, हजारीबाग, रामगढ़ व धनबाद में एक-एक प्राथमिकी दर्ज है। वहीं गिरफ्तारियों में जमशेदपुर में 68 के अलावा, चाईबासा, सरायकेला, गढ़वा व धनबाद में एक-एक गिरफ्तारी हुई है।

किस जिले में क्या हुई कार्रवाई

जिला चेक प्वाइंट लॉकडाउन उल्लंघन, बिना मास्क जुर्माना

रांची 102 242 1 121500 खूंटी 14 0 54 12500 गुमला 78 102 216 11650 सिमडेगा 15 0 684 7000 लोहरदगा 12 0 16 8000 जमशेदपुर 37 72 112 56000 चाईबासा 57 0 210 12950 सरायकेला 23 05 43 25000 पलामू 75 14 14 8300 गढ़वा 45 144 415 311600 लातेहार 15 29 05 4900 हजारीबाग 29 07 43 28500 रामगढ़ 14 21 12 16500 चतरा 28 20 46 48200 कोडरमा 17 01 03 2000 गिरिडीह 114 07 92 51000 धनबाद 104 09 07 8000 बोकारो 47 22 1248 11000 देवघर 39 02 152 9050 दुमका 27 127 366 43450 जामताड़ा 11 20 24 4900 गोड्डा 25 04 47 9100 पाकुड़ 13 80 413 21950 साहिबगंज 27 68 05 21150

कुल 966 996 4228 854200 

chat bot
आपका साथी