लॉकडाउन में ना हो परेशान, इन नंबरों पर कॉल कर घर पर मंगाए जरूरी सामान

रांची सहित पूरे प्रदेश में गुरुवार से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के शुरुआत हो गई है। इस दौरान आम लोगों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने लोगों के घर में राशन की होम डिलीवरी करने से लेकर छोटे बच्चों के लिए जरूरी सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित कराएगा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 08:25 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 08:29 AM (IST)
लॉकडाउन में ना हो परेशान, इन नंबरों पर कॉल कर घर पर मंगाए जरूरी सामान
लॉकडाउन में ना हो परेशान, इन नंबरों पर कॉल कर घर पर मंगाएं जरूरी सामान। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची सहित पूरे प्रदेश में गुरुवार से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के शुरुआत हो गई है। इस दौरान आम लोगों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पहल की गई हैं। लोगों के घर में राशन की होम डिलीवरी करने से लेकर छोटे बच्चों के लिए जरूरी सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग स्थानों के नंबर जारी किए गए।

इन सभी नंबरों पर कॉल कर आप अपने लिए जरूरी सामानों की होम डिलीवरी करा सकते हैं। उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि रांची में बढ़ते मामले को रोकने के लिए उठाए गए कदम की सफलता में सर वासियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। गुरुवार सुबह 6:30 बजे से 29 अप्रैल सुबह 6:30 बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू है। इस दौरान लोगों को जरूरी सामानों की कमी नहीं होने दी जाएगी। बस एक फोन से आपके लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लोगों से अपील की गई है कि वह घरों से ना निकले। नियमों का पालन करें। राज्य और शहर की सुरक्षा के लिए यह बेहद आवश्यक है।

chat bot
आपका साथी