Jharkhand Lockdown Guidelines NEW: यहां देखें लॉकडाउन की नई गाइडलाइन... बसें बंद, शादी-विवाह पर रोक
Jharkhand Lockdown Guidelines NEW झारखंड में लॉकडाउन 2 सप्ताह के लिए बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को झारखंड में लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया हैं। शादी-विवाह पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। यहां देखें लॉकडाउन की नई गाइडलाइन ...
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Lockdown Guidelines NEW झारखंड में लॉकडाउन 2 सप्ताह के लिए बढ़ाया गया है। झारखंड में लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) बढ़ाने के मुद्दे पर बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीनियर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समिति की बैठक के बाद बड़ा फैसला किया। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए शादी-विवाह के आयोजन पर कड़ा प्रतिबंध लगाया गया है। अब 11 लोग ही शादियों में शामिल हो सकेंगे।
शादियां सिर्फ अपने घरों में ही होंगी। या फिर कोर्ट मैरिज कर सकेंगे। राज्य के बाहर आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। अब बिना अनुमति के कहीं नहीं जा सकेंगे। ई पास अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य में दूसरे राज्यों से आने वाली बसें और जिलों में चलने वाली सारी बसें 16 मई से बंद कर दी गई हैं। दूसरे राज्याें से झारखंड आने वाले को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट भी साथ लाना होगा। पहले से चली आ रहीं पाबंदियां पूरी सख्ती के साथ आगे भी जारी रहेंगी। इससे पहले झारखंड में तीन बार लॉकडाउन लगाया जा चुका है।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM की अध्यक्षता राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि को दो सप्ताह विस्तारित करने का निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 27 मई की सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा 1/3
यहां देखें झारखंड में लॉकडाउन की नई गाइडलाइन
पहली बार 22 अप्रैल सुबह छह बजे से 29 अप्रैल सुबह छह बजे तक लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बाद दूसरे चरण में 29 अप्रैल से छह मई और फिर इसे बढ़ाकर गुरुवार 13 मई की सुबह छह बजे तक लॉकडाउन लागू किया गया है। सरकार ने इसे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया है। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के चलते कोरोना वायरस के संक्रमण में पहले की तुलना में कमी आई है। हालांकि, संक्रमण व इस वायरस से मौत का सिलसिला अभी थमा नहीं है, इसलिए इसके अवधि विस्तार पर सरकार की उच्च स्तरीय समिति फिर निर्णय ले सकती है।
झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने की संभावना दिख रही है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन एक बार फिर से 31 मई तक बढ़ाया जाना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने के बारे में बड़ा एलान करेंगे। यहां देखें झारखंड सरकार की नई गाइडलाइन...