Jharkhand Lockdown E Pass: जानें- कब, कहां और कैसे बनेगा लॉकडाउन पास, आवेदन की पूरी प्रक्रिया...

Jharkhand Lockdown E Pass झारखंड में लॉकडाउन 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही राज्‍य से बाहर आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। बिना अनुमति के कोई भी बाहर नहीं जा पाएगा। 16 मई से सबके लिए आवागमन पर पास अनिवार्य कर दिया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 08:53 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 07:09 AM (IST)
Jharkhand Lockdown E Pass: जानें- कब, कहां और कैसे बनेगा लॉकडाउन पास, आवेदन की पूरी प्रक्रिया...
Jharkhand Lockdown E Pass झारखंड में लॉकडाउन 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। बाहर आने-जाने पर रोक है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Lockdown E Pass झारखंड में लॉकडाउन 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही राज्‍य से बाहर आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। अब बिना अनुमति के कोई भी बाहर नहीं जा पाएगा। 16 मई से सबके लिए आवागमन पर पास को अनिवार्य कर दिया गया है। लॉकडाउन ई पास epassjharkhand.nic.in पर आवेदन देकर कभी भी बनाया जा सकता है। अब राज्य में मौजूदा प्रतिबंधों के अलावा कुछ और सख्ती के साथ लॉकडाउन को 27 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM की अध्यक्षता राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि को दो सप्ताह विस्तारित करने का निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 27 मई की सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा 1/3— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) May 12, 2021

नए नियम के अनुसार अब शादी समारोह में 50 लोगों के स्थान पर केवल 11 लोग ही हो सकेंगे शामिल। राज्य के बाहर आने-जाने के लिए पास अनिवार्य कर दिया गया है। अब आने के लिए अनुमति लेनी होगी और कोरोना निगेटिव का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। आगामी 16 मई से लॉकडाउन में सख्ती बढ़ाई जाएगी। अंतरराज्यीय व अंतर जिला बसों का परिचालन बंद होगा, इसके लिए परिवहन विभाग ट्रेवेल एडवाइजरी जारी करेगा।

गौरतलब है कि राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह (आंशिक लॉकडाउन) 13 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, इससे पहले ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन को अगले 27 अप्रैल तक के लिए सख्ती से लागू करने का आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य में वर्तमान में दोपहर दो बजे तक ही अनिवार्य सेवाएं, आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की अनुमति है और दोपहर तीन बजे के बाद किसी को भी बेवजह घरों से बाहर निकलने पर रोक है। सरकारी दफ्तरों को फुल टाइम चलाने संबंधित पूर्व में आदेश जारी किया गया था, जो चलता रहेगा। 

27 मई तक झारखंड में लॉकडाउन झारखंड में लॉकडाउन 2 सप्ताह के लिए बढ़ाया गया शादी समारोह में लोगों की संख्या कम की गई। अब महज 11 लोग शामिल हो सकेंगे राज्य के बाहर आने जाने पर रोक अनुमति लेकर ही आवागमन कर सकेंगे निजी वाहन से राज्य से बाहर जा सकेंगे लेकिन पास लेना अनिवार्य होगा वापस आने के लिए कोरोना नेगेटिव होने का प्रमाण रहना अनिवार्य 16 मई से बढ़ाई जाएगी सख्ती इंटरस्टेट और इंटर डिस्ट्रिक्ट बसों का संचालन बंद होगा अब ट्रैवल एडवाइजरी जारी करेगा परिवहन विभाग सख्ती के साथ 27 अप्रैल तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन - अब राज्य में वापस आने के लिए दिखाना होगा पास व काेरोना निगेटिव का प्रमाण - अंतरराज्यीय व अंतर जिला बसों का परिचालन होगा बंद

chat bot
आपका साथी