Jharkhand Lockdown: झारखंड के अलग-अलग हिस्‍सों में लॉकडाउन, कांग्रेस ने बताया ये प्‍लान...

Jharkhand Lockdown झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन ही एक विकल्प बच गया है। जिस तरह से संक्रमण फैल रहा है इसे रोकने के लिए लॉकडाउन के अलावा फिलहाल कोई रास्ता नहीं है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 08:15 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 10:53 PM (IST)
Jharkhand Lockdown: झारखंड के अलग-अलग हिस्‍सों में लॉकडाउन, कांग्रेस ने बताया ये प्‍लान...
Jharkhand Lockdown: झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, कोरोना संक्रमण रोकने को लॉकडाउन एकमात्र विकल्प है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Lockdown झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन ही एक विकल्प बच गया है। जिस तरह से संक्रमण फैल रहा है, इसे रोकने के लिए लॉकडाउन के अलावा फिलहाल कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि भले ही पूरे राज्य में एक साथ लॉकडाउन नहीं लगाया जाए, लेकिन अलग-अलग हिस्सों में लॉकडाउन लगाकर कोरोना संक्रमण को रोकने का प्रयास किया जाना चाहिए।

जीविका के साथ साथ जीवन का भी हमें ख्याल रखना होगा। जिन जिलों में संक्रमण ज्यादा है, वहां पूर्ण लॉकडाउन पर गंभीरता से विचार करने की ज़रूरत है। युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास होना चाहिए। मुख्यमंत्री केंद्र सरकार से आग्रह कर 18 साल से ज्यादा लोगों के टीकाकरण की मांग करें। पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल कर कम उम्र के लोगों का भी टीकाकरण कराया जाना चाहिए ताकि खबर एकत्रित करने में उन्हें परेशानी ना हो।

chat bot
आपका साथी