Dhara 144: झारखंड में 24 घंटे लागू है धारा-144, दिन में भी मानने होंगे ये नियम... रात को 8 बजे से सब बंद

Dhara 144 Jharkhand Lockdown Jharkhand News झारखंड में 30 अप्रैल तक दिनभर 24 घंटे धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। रात में नाइट कर्फ्यू लगाया है। अब रात में 8 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक कोई प्रतिष्‍ठान नहीं खुलेगा।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 09:30 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 11:50 PM (IST)
Dhara 144: झारखंड में 24 घंटे लागू है धारा-144, दिन में भी मानने होंगे ये नियम... रात को 8 बजे से सब बंद
Dhara 144, Jharkhand Lockdown, Jharkhand News: झारखंड में 24 घंटे के लिए धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।

रांची, जेएनएन। Dhara 144, Jharkhand News, Jharkhand Samachar, Jharkhand Lockdown झारखंड में अप्रैल महीने तक के लिए धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इसके साथ ही 30 अप्रैल तक अब आम-अवाम पर तमाम बंदिशें लागू रहेंगी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्‍य से मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने नाइट कर्फ्यू का आदेश दिया है। इसके तहत रात 8 बजे के बाद सारी दुकानें बंद रहेंगी।

झारखंड में 24 घंटे के लिए धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। रात में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। अब रात में 8 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक कोई प्रतिष्‍ठान नहीं खुलेगा। झारखंड सरकार की ओर से जारी की गई नई गाइडलाइन के मुताबिक 30 अप्रैल तक राज्य में धारा 144 लागू की गई है। इस दौरान तमाम स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। सभी सार्वजनिक स्थान पर पांच से अधिक लोगों को साथ आने की अनुमति किसी सूरत में नहीं दी जाएगी। राज्‍य के सभी 24 जिलों में सभी दुकानों और संस्थानों को रात 8 बजे के बाद निश्चित तौर पर बंद करना होगा।

प्रदेश में चल रहे जिम्नेजियम और क्लब अगले आदेश तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही पार्क और स्विमिंग पूल को भी तत्‍काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। शादी- विवाह को छोड़कर सभी सामाजिक कार्य निषिद्ध किए गए हैं। शादी समारोह में केवल 200 लोगों को ही शामिल होने की मंजूरी दी गई है। अंतिम संस्‍कार में केवल 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। रेस्तरां और भोजनालय अपनी क्षमता के आधे पर काम करेंगे। ग्राहकों के लिए रेस्टोरेंट और बार रात 8 बजे बंद हो जाएगा।

21.43 लाख लोगों का हो चुका टीकाकरण

राज्य में 21,43,570 लोगों का अबतक टीकाकरण हो चुका है। इनमें 18,59,078 को पहली डोज का टीका लग चुका है, जबकि 2,84,492 लोगों ने दूसरी डोज का भी टीकाकरण करा लिया है। टीकाकरण करानेवालाें में बुजुर्गों की संख्या अधिक है। गुरुवार को भी राज्य में 45,403 लोगों का टीकाकरण हुआ। कुल 40,584 लोगों को पहली डोज का टीकाकरण हुआ। इनमें 45 वर्ष से अधिक आयु के 40,459 सामान्य नागरिक शामिल हैं। वहीं, 23 हेल्थ केयर वर्कर्स तथा 123 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी पहली डोज का टीका लगा।

18.59 लाख को पहली तथा 2.84 लाख को दूसरी डोज का भी लग चुका टीका 

गुरुवार को ही 5,119 लोगों को दूसरी डोज भी लगी। इनमें 45 वर्ष से अधिक आयु के 3,244 नागरिक शामिल हैं। साथ ही 511 हेल्थ केयर वर्कर्स तथा 1,364 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी दूसरी डोज का टीकाकरण हुआ। बता दें कि गुरुवार को भी सभी जिलों में टीकाकरण का विशेष अभियान था, लेकिन टीके की कमी के कारण अभियान अन्य दिनों की तरह सफल नहीं रहा। बोकारो में 175, चतरा में 238, दुमका में 416 तथा पाकुड़ में 249 लोगों का ही टीकाकरण हो सका। इस विशेष अभियान के तहत प्रत्येक दिन डेढ़ लाख लोगों का टीका लगना था। एक दिन पूर्व बुधवार को राज्य में कुल 90,793 लोगों का टीकाकरण हुआ था। इनमें 86,594 लोगों को जहां पहली डोज लगी थी, वहीं 4,199 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया था।

chat bot
आपका साथी