Jharkhand Lockdown: CM हेमंत बोले, मजबूरी में लगाया लॉकडाउन, मुझे क्षमा करें...

Jharkhand Lockdown AGAIN झारखंड में आज सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लागू हो गया है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉकडाउन लगाने के लिए झारखंड के लोगों से क्षमा मांगी है। सीएम ने कहा कि आमजनों की सुरक्षा के लिए यह सख्‍त निर्णय लेना पड़ा।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 03:16 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 09:11 PM (IST)
Jharkhand Lockdown: CM हेमंत बोले, मजबूरी में लगाया लॉकडाउन, मुझे क्षमा करें...
Jharkhand Lockdown AGAIN: सीएम हेमंत ने कहा, राज्‍यभर में मैंने 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Lockdown AGAIN झारखंड में आज सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लागू हो गया है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉकडाउन लगाने के लिए झारखंड के लोगों से क्षमा मांगी है। सीएम ने कहा कि जिस तरह कोरोना वायरस संक्रमण विकराल रूप धारण कर चुका है, ऐसे में आम जनों की सुरक्षा के लिए यह सख्‍त निर्णय लेना पड़ा। कृपया राज्‍य सरकार और प्रशासन का सहयोग करें। सीएम हेमंत ने कहा कि इस विषम घड़ी में जरूरतमंदों को काई दिक्‍कत न हो, इसका विशेष ख्‍याल रखा गया है।  

यहां पढ़े... मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का झारखंड की जनता के नाम संदेश

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह (22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक)

राज्यवासियों जोहार,

दुनियाभर के देशों में कोरोना संक्रमण के भयावह रूप के बाद अब भारत उसी भयावह रूप का सामना कर रहा है। संक्रमण की दूसरी लहर झारखंड में भी अपना असर दिखा रही है। संक्रमण की अचानक बढ़ी रफ्तार के कारण राज्य में कई लोगों की जान चली गई। मुझे इसका बेहद दुख है और ऐसी खबरों से मैं बेहद मर्माहत हूं। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। दिवंगत आत्‍मा को शांति मिले और संबंधित परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर शक्ति दे, यही प्रार्थना करता हूं।

आप सभी से मेरा हाथ जोड़कर निवेदन है कि इस विषम परिस्थिति में राज्य सरकार का सहयोग करें। राज्य सरकार आपकी हर मुश्किल के समाधान के लिए दिन-रात लगी हुई है। बड़ी संख्या में हमारे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी , पुलिस कर्मी, पुलिस अधिकारी , प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। कई अधिकारियों और कर्मचारियों का असमय निधन भी हो चुका है। इन कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रति राज्य कृतज्ञ है।

आज 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक जरूरी चीजों और अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर मैंने राज्यभर में लॉक डाउन की घोषणा की है। मजदूरों, किसानों और जरूरतमंदों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, सरकार ने इस बात का विशेष ध्यान रखा है।

ऐसा सख्त निर्णय आपकी सुरक्षा के लिए मुझे लेना पड़ा है। आपको यदि कोई दिक्कत होती है तो मैं क्षमा चाहता हूं। आप इस विषम घड़ी में मुश्किलों का सामना कर भी राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें। आपसे यही निवेदन और यही उम्मीद है। मुश्किलों को जीतने के जज्‍बे का दूसरा नाम झारखंड है, यह हम सबको फिर से साबित करना है। हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

pic.twitter.com/3GTq4mNu1u

— IPRD Jharkhand (@prdjharkhand) April 21, 2021

सीएम हेमंत ने सुझाए कोरोना से बचने के उपाय समय - समय पर साबुन से हाथ धोते रहें या सेनेटाइज करते रहें। बेवजह घर से न निकलें, न भीड़ लगाएं, न लगने दें। जरूरी होने पर घर से निकलें तो मास्क जरूर लगाएं। एक-दूसरे से सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखें। सहयोग करें। कृपया कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ें। खुद भी सुरक्षित रहें, दूसरे को भी सुरक्षित रखें।

कोरोना से जुड़ी मदद के लिए नि:शुल्क टोल फ्री नंबर 104 पर कॉल करें

chat bot
आपका साथी