अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

रांची के जैपवन मैदन में सोमवार को इंटर स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां 12 जिलों के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रतिभा से सभी मंत्रमुग्ध हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 06:51 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 06:51 AM (IST)
अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

राज्य ब्यूरो, रांची : केंद्र के निर्देश पर राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता सोमवार को डोरंडा स्थित जैप ग्राउंड में शुरू हो गई। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहले दिन जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के आधार पर 12 जिलों के चयनित बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में एक-एक स्कूलों की टीम ने सधी धुन में बैंड की प्रस्तुति दी। इनमें रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं रामगढ़ जिले शामिल हैं। मंगलवार को शेष जिलों की विजेता टीम अपना प्रदर्शन करेंगी।

सबसे पहले पिछले वर्ष की राष्ट्रीय विजेता टीम (रांची के पिस्का नगड़ी स्थित डब्ल्यू जॉन मल्टीपर्पस स्कूल) ने बैंड का प्रदर्शन किया। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अपर सचिव शैलेश कुमार चौरसिया ने बैंड प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए कहा कि विभाग बच्चों को केवल किताबी ज्ञान नहीं देता, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की प्रतिभा की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का मौका देता है। उन्होंने उम्मीद जिताई कि प्रतियोगिता में शामिल श्रेष्ठ टीम जोनल प्रतियोगिता में भी बेहतर करते हुए 22 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना परचम लहराएंगे।

जज के रूप में शामिल जैप वन के दिवाकर लामा तथा उमेश थापा ने बच्चों के बैंड प्रदर्शन की काफी प्रशंसा की। विजेता की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। बता दें कि इस प्रतियोगिता में सरकारी स्कूलों के अलावा मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के कक्षा नौ से बारहवीं तक के बच्चे भाग ले रहे हैं। प्रत्येक दल को अधिकतम सात मिनट का समय दिया गया था। जिला स्तर पर यह प्रतियोगिता 16-17 नवंबर को हुई थी। मौकेपर परियोजना के पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, शशि मिश्रा, अर्चना कुल्लू, तरुण सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी